फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk: Seminar Organized Under Vande Ganga Campaign, Gaushalas Cleaned with Voluntary Efforts

Tonk News: वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन, गौशालाओं में साफ-सफाई और श्रमदान किया

Sat, 07 Jun 2025 11:12 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Sat, 07 Jun 2025 11:12 PM IST
सार

वन्दे गंगा जल संरक्षण, जन अभियान के तहत शनिवार को गांधी गौशाला में सफाई अभियान एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला प्रमुख ने जल के महत्व एवं उसके संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। 

विज्ञापन
Tonk: Seminar Organized Under Vande Ganga Campaign, Gaushalas Cleaned with Voluntary Efforts
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान

विस्तार

राज्य सरकार के निर्देशानुसार वन्दे गंगा जल संरक्षण पखवाड़े के तीसरे दिन पशुपालन विभाग ने जिले के सभी ब्लॉक की विभिन्न गौशालाओं में गोष्ठी, साफ-सफाई एवं श्रमदान किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम गांधी गौशाला टोंक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सरोज बंसल रहीं। 
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, जनप्रतिनिधि विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, गौशाला संरक्षक अभयमल बंब, आनंद बंब एवं गौशाला प्रतिनिधि बालकिशन गर्ग समेत अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने गौशाला में  साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। गौशाला में गौवंश के पानी की खेलियों की सफाई करवाकर उन्हें चूने से पुतवाया गया। साथ ही गौशाला परिसर में पीपल का पौधा लगाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: RAS मुख्य परीक्षा के तिथि स्थगन की मांग को लेकर धरना जारी, अभ्यर्थियों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पर्यावरण और जल संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिला प्रमुख ने जल के महत्व एवं उसके संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने गौवंश की महत्ता एवं भारत की पवित्र नदियों के संरक्षण और उन्हें प्रदूषण से बचाने पर जोर दिया। 

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. छोटूलाल बैरवा ने पशुपालन विभाग में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा एवं गौशाला संरक्षक अभयमल बंब ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर उपनिदेशक डॉ. दिलीप गिदवानी, डॉ. चंद्रशेखर अरोड़ा एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रमुख ने उपस्थित जनसमूह एवं प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
 

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed