सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News: Sachin Pilot took jibe BJP's double engine govt is only spreading smoke, ground reality is zero

Tonk News: सचिन पायलट ने कसा तीखा तंज- BJP की डबल इंजन सरकार सिर्फ धुआं फैला रही, ऑपरेशन सिंदूर पर कही ऐसी बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Fri, 06 Jun 2025 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Tonk News: सचिन पायलट ने कहा कि जिस दिन सीजफायर की घोषणा हुई, उसी दिन कुछ घंटों के भीतर सीमा पार से गोलीबारी और बमबारी शुरू हो गई। ऐसे में पाकिस्तान जैसे देश के सीजफायर आश्वासन पर विश्वास करना समझदारी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...।

Tonk News: Sachin Pilot took jibe BJP's double engine govt is only spreading smoke, ground reality is zero
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार

टोंक विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन टोंक विधायक और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जनता से सीधा संवाद करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है, विकास के नाम पर जमीनी हकीकत शून्य है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में जो काम शुरू हुए थे, उनकी देखरेख तक यह सरकार नहीं कर रही है। अफसरों की मनमानी और सत्ताधारी नेताओं की लाचारी से प्रदेश की जनता त्रस्त है।

Trending Videos

 
जनसुनवाई में उठीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
पायलट ने दौरे की शुरुआत सर्किट हाउस में जनसुनवाई से की, जहां बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की सुनवाई और समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए, न कि सत्ता बचाने की जद्दोजहद।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Tonk News: किरोड़ी के छापों पर पायलट ने किया तीखा वार, बोले- अपनों को ही बेनकाब कर रहे हैं मंत्री
 
'ऑपरेशन सिंदूर' पर उठाए सवाल
मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सीजफायर को लेकर जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि जिस दिन सीजफायर की घोषणा हुई, उसी दिन कुछ घंटों के भीतर सीमा पार से गोलीबारी और बमबारी शुरू हो गई। ऐसे में पाकिस्तान जैसे देश के सीजफायर आश्वासन पर विश्वास करना समझदारी नहीं है। उन्होंने कटाक्ष किया कि जिनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है, उनके किसी भी वादे पर यकीन करना सबसे बड़ी भूल होगी।


 
‘भारत की तुलना पाकिस्तान से करना हास्यास्पद’
सचिन पायलट ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से 11 गुना बड़ी है। इसके बावजूद भारत की तुलना पाकिस्तान से की जा रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से गलत है। उन्होंने दो टूक कहा कि भारत को सावधानी के साथ रणनीति बनानी चाहिए, न कि भावनात्मक नारों और घोषणाओं के सहारे।
 
‘सरकार दिल्ली के आकाओं को खुश करने में व्यस्त’
राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा कि पूरी सरकार सत्ता के संघर्ष और कुर्सी बचाने में लगी हुई है। अफसरों का दबदबा है और योजनाएं कागजों में सिमट गई हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता का दुख-दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। सत्ता में बैठे बड़े-बड़े नेता भी आज रोते फिर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: जयपुर में बड़ा हादसा टला, भांकरोटा में सीएनजी टैंकर का पाइप टूटा; गैस रिसाव से मचा हड़कंप
 
‘जनता तीन साल और भुगतेगी, लेकिन बदलाव जरूर होगा’
पायलट ने आश्वासन दिया कि जनता कांग्रेस पर भरोसा कर रही है और आने वाले समय में जनता का आशीर्वाद पार्टी को जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार तीन साल और चलेगी, लेकिन इसके बाद बदलाव की लहर निश्चित है।
 
अपने दौरे के दौरान सचिन पायलट मोरभाटियान गांव भी पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान देवनारायण के मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की मंगलकामना की। गांव के कार्यक्रम में आमजन को संबोधित कर उन्होंने कहा कि वे विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे और क्षेत्र के हर नागरिक की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed