{"_id":"688f57181f8cfbb37a0685eb","slug":"tonk-protest-road-jaam-on-vidhut-death-one-men-tonk-news-c-1-1-noi1342-3242837-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk: हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, परिजनों-स्थानीय लोगों ने तीन घंटे जाम रखा मुख्य मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk: हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, परिजनों-स्थानीय लोगों ने तीन घंटे जाम रखा मुख्य मार्ग
Sun, 03 Aug 2025 08:18 PM IST
टोंक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: टोंक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 08:18 PM IST
सार
Tonk News: टोंक में एक बुजुर्ग व्यक्ति अपने मकान की छत से सीढ़ियों के सहारे नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान उनका शरीर मकान के पास से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजली का करंट लगने से बुजुर्ग की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक शहर के NH-52 स्थित रामापीर कॉलोनी में शनिवार को हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने इलाके में आक्रोश की लहर पैदा कर दी। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने कई घंटों तक मुख्य सड़क को जाम कर दिया और बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रामापीर कॉलोनी निवासी अल्लाह दिया अपने मकान की छत से सीढ़ियों के सहारे नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान उनका शरीर मकान के पास से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। गंभीर रूप से घायल अल्लाह दिया को तत्काल सआदत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शनिवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Tonk: किसान नेता रामपाल जाट का किरोड़ी लाल पर पलटवार; बोले- केवल छापे मारने से नहीं चलेगा, किसानों को चाहिए हक
विज्ञापन
सड़क पर उतरे लोग, 50 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े
अल्लाह दिया की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश फैल गया। परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने रविवार सुबह रिलायंस पेट्रोल पंप से कृषि मंडी की ओर जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। जब काफी देर तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, तो प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज बस स्टैंड से बड़ों कुएं की ओर जाने वाले शहर के मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से एक निर्दोष व्यक्ति की जान चली गई और अब उसका परिवार बेसहारा हो गया है।
प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे, अकबर खान के हस्तक्षेप से खुला रास्ता
करीब ढाई घंटे तक जाम लगे रहने के बाद मौके पर टोंक के पुलिस उप अधीक्षक राजेश विद्यार्थी और तहसीलदार मानवेंद्र सिंह जायसवाल पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समझाइश का प्रयास किया, लेकिन परिजन और स्थानीय लोग तब तक अपनी मांगों पर अड़े रहे।
यह भी पढ़ें- Barmer: जमीन धंसने और खेतों में दरारों की शिकायत पर आगे आए सांसद उम्मेदाराम, नागाणा में किया स्थलीय निरीक्षण
स्थिति को संभालने के लिए राष्ट्रीय किसान महासचिव अकबर खान मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार तथा प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत किया। उनकी पहल पर धीरे-धीरे प्रदर्शनकारियों ने रास्ता खोला और तीन घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।
प्रशासन को सौंपा मांग पत्र
प्रदर्शन खत्म होने के बाद तहसीलदार मानवेंद्र सिंह जायसवाल को मृतक के परिजनों की ओर से एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें बिजली विभाग की लापरवाही से हुई मौत पर 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने की मांग की गई। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि मांग पत्र को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और यथासंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।