सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News: दुकान में सिलाई कर रही महिला पर चाकू से हमला, सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

Udaipur News: दुकान में सिलाई कर रही महिला पर चाकू से हमला, सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

सिलाई के कपड़े लेने के बहाने दुकान पर आए व्यक्ति ने महिला पर चाकू से वार कर दिया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गया और पीड़िता अस्पताल में भर्ती है।

Udaipur News: दुकान में सिलाई कर रही महिला पर चाकू से हमला, सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर
दुकान में सिलाई कर रही महिला पर चाकू से हमला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र में सिलाई की दुकान पर काम कर रही एक महिला पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमबी अस्पताल रैफर किया गया है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी निवासी 35 वर्षीय यास्मीन, पुत्री फैयाज शाह अपनी दुकान पर सिलाई का काम कर रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और अपनी बहन सिलाई के कपड़े लेने की बात कहने लगा। महिला ने ऐसे किसी कपड़े से इंकार किया, जिसके बाद वह वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 20 मिनट बाद वही व्यक्ति दोबारा दुकान पर लौटा और अचानक धारदार हथियार से महिला पर हमला कर दिया। आरोपी ने यास्मीन के सिर, गर्दन और हाथ पर तीन वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल महिला ने अस्पताल में बताया कि हमले के दौरान वह चिल्लाते हुए दुकान से बाहर निकली और लोगों से मदद की गुहार लगाई लेकिन आसपास मौजूद लोग मदद के लिए आगे नहीं आए।

ये भी पढ़ें: Kotputli-Behror News: कुतीना के पास अनियंत्रित होकर रैंप से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत
 
घटना की सूचना मिलते ही कुराबड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थानाधिकारी तेजू सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। हमले के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

पीड़िता की मामी गुलनाज बानो ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के समय मौजूद लोगों ने सहायता नहीं की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed