{"_id":"67b4936ad5a37f3ea20b1204","slug":"death-of-police-constable-udaipur-news-c-1-1-noi1392-2641296-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: प्रशिक्षु कांस्टेबल की ट्रेनिंग के दौरान हुई मौत, डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की संभावना जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: प्रशिक्षु कांस्टेबल की ट्रेनिंग के दौरान हुई मौत, डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की संभावना जताई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार
झालरा पाटन पीटीएस में ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षु कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की संभावना जताई है। बहरहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विस्तार
चित्तौड़गढ़ पुलिस में भर्ती प्रशिक्षु कांस्टेबल की झालरा पाटन स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। प्रशिक्षु कांस्टेबल चित्तौड़गढ़ जिले में बडोली माधोसिंह का रहने वाला है। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन झालरा पाटन पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
Trending Videos
जानकारी में सामने आया कि जिले में निम्बाहेड़ा उपखंड क्षेत्र के बडोली माधोसिंह निवासी जितेंद्रसिंह राजपूत (28) चित्तौड़गढ़ पुलिस में भर्ती होकर प्रशिक्षण के लिए झालरा पाटन स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहा था। आज सुबह नाश्ता करने के बाद उसे सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इस पर पीटीएस प्रशासन ने झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान जितेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलने पर झालावाड़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरौंजीलाल मीणा और अधीक्षक हंसराज सिंह खरेड़ा अस्पताल पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जितेंद्र सिंह के शव को रात में चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। बुधवार को पुलिस सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार होगा। अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक रूप से हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है।