सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kriti Sanon sister Nupur got married according Christian customs in Udaipur

Udaipur: क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई कृति सेनन की बहन नूपुर की शादी, अब हिंदू रीति-रिवाज से होंगे फेरे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sun, 11 Jan 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Udaipur: उदयपुर के रेफल्स होटल में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। समारोह में परिवार, मेहमान और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।

Kriti Sanon sister Nupur got married according Christian customs in Udaipur
उदयपुर में कृति सेनन की बहन नूपुर की हुई शादी, आज हिंदू रीति-रिवाज से होंगे फेरे,सिंगर ब्री फा
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाज से विवाह किया। यह भव्य समारोह उदयसागर झील के बीच स्थित लग्जरी होटल रेफल्स में आयोजित हुआ।
Trending Videos

सफेद गाउन में खूबसूरत नूपुर, स्टेबिन भी दिखे आकर्षक
शादी के दौरान नूपुर सेनन सफेद गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि स्टेबिन बेन ने सफेद सूट पहन रखा था। इस खास मौके पर कृति सेनन स्काई ब्लू रंग के गाउन में शामिल हुईं। क्रिश्चियन वेडिंग के बाद नूपुर और स्टेबिन हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे भी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

म्यूजिकल नाइट में झूमे मेहमान
शादी की रस्में सुबह से शुरू हुईं और परिवार तथा मेहमानों में खासा उत्साह देखने को मिला। शादी के बाद आयोजित म्यूजिकल नाइट में बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के सितारों ने समा बांध दिया। मशहूर सिंगर बी प्राक ने अपनी हिट प्रस्तुतियों से माहौल को भावुक बना दिया, जबकि कव्वाली गायक सागर भाटिया ने भी गीतों की प्रस्तुति दी। मेहमान इस दौरान झूम उठे। शादी में शामिल होने पहुंचीं एक्ट्रेस दिशा पाटनी और मौनी रॉय ने भी समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।


ये भी पढ़ें: आदिवासी नेता महेंद्रजीत करेंगे कांग्रेस में घर वापसी! प्रदेश प्रभारी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

रेफल्स होटल की हाईप्रोफाइल शादीयों की परंपरा
उदयपुर का रेफल्स होटल पहले भी कई हाईप्रोफाइल शादियों का गवाह रह चुका है। यहां पहले स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, क्रिकेटर हार्दिक पंड्या, हरियाणा के भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई और IAS परी बिश्नोई की शादियाँ भी संपन्न हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed