सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   On failure of Women's Reservation Bill, Deepti Maheshwari states Opposition is anti-women; Mamata Banerjee

Udaipur: महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं विधायक दीप्ति, बोलीं- विपक्ष महिला विरोधी; CM ममता पर भी साधा निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Udaipur News: उदयपुर में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को महिला विरोधी बताया। उन्होंने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और कहा कि महिलाओं को नेतृत्व से दूर रखने की कोशिश की जा रही है।

On failure of Women's Reservation Bill, Deepti Maheshwari states Opposition is anti-women; Mamata Banerjee
प्रेस वार्ता के दौरान विधायक दीप्ति माहेश्वरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर के पटेल सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं को उनका अधिकार देने के बजाय उन्हें राजनीति में नेतृत्व की भूमिका से दूर रखने की कोशिश कर रहा है। महिला आरक्षण बिल को लेकर दिए गए उनके बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

Trending Videos

 
महिला आरक्षण बिल गिरना बताया दुर्भाग्यपूर्ण
दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ संसद में आवश्यक बहुमत नहीं मिलने के कारण गिर गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन इसे समर्थन नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विपक्ष पर लगाया महिला विरोधी होने का आरोप
विधायक माहेश्वरी ने महिला आरक्षण बिल गिरने पर कांग्रेस पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिला विरोधी है और वह नहीं चाहता कि देश की आधी आबादी नेतृत्व की भूमिका में आगे आए। उनके अनुसार, महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकने वाली सोच अब ज्यादा समय तक नहीं चल सकेगी।
 
ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना
उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री का इस बिल का विरोध करना आश्चर्यजनक और दुखद है। माहेश्वरी ने कहा कि महिलाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक समर्थन मिलना चाहिए था।

पढ़ें- महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम तेज: भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस का पलटवार; दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप
 
महिलाओं को नेतृत्व देने की कही बात
दीप्ति माहेश्वरी ने दावा किया कि यदि महिलाओं को शासन की कमान दी जाए तो व्यवस्था अधिक पारदर्शी होगी और भ्रष्टाचार में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें रोका नहीं जा सकता।
 
संगठन में महिलाओं की भागीदारी पर दिया जवाब
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा संगठन में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर उठे सवालों को उन्होंने खारिज करते हुए इन्हें अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और उन्हें बराबरी के अवसर मिल रहे हैं।
 
अधिकारों की लड़ाई जारी रहने का दावा
उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही बिल इस बार पारित नहीं हो सका हो, लेकिन महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी। इस अवसर पर भाजपा की स्थानीय नेता रजनी डांगी, किरण तातेड़ और प्रतिभा नागदा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed