सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur School Accident: 8-Year-Old Student Dies After Pole Falls; Father Devastated After Losing Only Son

उदयपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा: पोल गिरने से आठ साल के छात्र की मौत, इकलौते बेटे को खोकर पिता बेसुध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Udaipur School Accident: उदयपुर के सेंट एंथोनी स्कूल में पोल गिरने से 8 वर्षीय छात्र महर्थ राजसिंह की मौत हो गई। इकलौते बेटे की खबर सुन पिता बेसुध हो गए। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए, पुलिस जांच कर रही है।

Udaipur School Accident: 8-Year-Old Student Dies After Pole Falls; Father Devastated After Losing Only Son
स्कूल में पोल गिरने से छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में एक दर्दनाक हादसे में 8 साल के छात्र की मौत हो गई। स्कूल परिसर में खेलते समय पोल गिरने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Trending Videos

 
स्कूल मैदान में खेलते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, छात्र महर्थ राजसिंह, जो आरके पुरम तीतरड़ी का निवासी था, स्कूल के मैदान में हैंडबॉल खेल रहा था। इसी दौरान वह पोल पर लटककर खेल रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने से पोल अचानक गिर पड़ा और सीधे उसके सिर पर आ गिरा। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल परिसर में घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया और स्टाफ ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
स्कूल स्टाफ घायल छात्र को तुरंत एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने के प्रयास किए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की भीड़ जुट गई। मासूम बच्चे की मौत से हर कोई स्तब्ध नजर आया।


 
इकलौते बेटे की मौत से पिता बेसुध
हादसे की सूचना मिलने पर बच्चे के पिता देवेंद्र पाल सिंह अस्पताल पहुंचे। इकलौते बेटे की हालत देखकर वे बेसुध हो गए। फिलहाल उनका भी एमबी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बताया गया है कि परिवार की महिला सदस्यों को अभी तक पूरी जानकारी नहीं दी गई है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पढ़ें- Rajasthan News: उदयपुर हाईवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
 
स्कूल प्रबंधन ने क्या कहा?
स्कूल के प्रिंसिपल विलियम डिसूजा ने बताया कि घटना गेम्स पीरियड के दौरान हुई। उनके अनुसार पोल को सामान्यतः साइड में रखा जाता है और खेल के समय बीच में लाया जाता है। उन्होंने कहा कि पोल पर एक साथ तीन बच्चे लटक रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद स्टाफ ने बच्चे को सीपीआर दिया और अस्पताल पहुंचाया।
 
अस्पताल के बाहर हंगामा, लापरवाही के आरोप
घटना के बाद एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर परिजनों और करणी सेना के पदाधिकारियों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। इस दौरान प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ तीखी बहस भी हुई। परिजनों का कहना है कि फीस लेने के बावजूद बच्चों की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरती गई।
 
पुलिस जांच में जुटी
गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे के कारणों और जिम्मेदारी तय करने को लेकर जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed