सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh accused who tried to rape an innocent was beaten up in court premises sent to jail tight security

Chittorgarh: मासूम से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी से कोर्ट परिसर में मारपीट, सुरक्षा के बीच भेजा जेल

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार

मासूम से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी से कोर्ट परिसर में मारपीट की गई। इस दौरान पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को जेल भेजा।

Chittorgarh accused who tried to rape an innocent was beaten up in court premises sent to jail tight security
कोर्ट परिसर में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने गुरुवार शाम पॉक्सो कोर्ट में पेश किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आरोपित की धुनाई कर दी, जिससे हंगामे व गहमागहमी की स्थिति हो गई। घटना को लेकर अधिवक्ता में भी आक्रोश दिखाई दिए। पुलिस और अधिवक्ता भी आमने-सामने हो गए। पुलिस किसी तरह आरोपित को बचाकर सुरक्षित ले गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, शहर के उपनगरीय क्षेत्र चंदेरिया में ‎मंगलवार रात तीन साल की बच्ची‎ से ‎‎दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने आरोपित सलीम कुरैशी को गिरफ्तार किया था। इस दौरान भी क्षेत्रवासियों ने आरोपित को सख्त सजा और उसके परिजनों के विरुद्ध कार्रवाई करने, मकान तोड़ने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया था। इसके बाद गुरुवार शाम को पॉक्सो न्यायालय में आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में लाया गया। यहां गुरुवार सुबह से घटना को लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने गाड़ी से उतारते ही आरोपित की धुनाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर मौजूद अति पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, उपाधीक्षक विनय चौधरी, चंदेरिया थानाधिकारी सुनिता गुर्जर मय जाब्ते के आरोपित को बचाते हुए न्यायाधीश के कक्ष में ले गए। इसका गेट अंदर से बंद कर दिया। अधिवक्ताओं द्वारा आरोपित के साथ मारपीट के दौरान पुलिस ने बचाव में अधिवक्ताओं के साथ धक्का-मुक्की हुई। इससे भी अधिवक्ता नाराज दिखे। इसके बाद कक्ष के बाहर अधिवक्ता व पुलिस आमने सामने हो गए। अधिवक्ताओं ने कक्ष का गेट बंद करने की बात तथा धक्का मुक्की के कारण नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक पुलिस अधिकारियों ने समझाइश के बाद मामला शांत करवाया। यहां हुए घटनाक्रम के चलते सीआई निरंजन प्रताप सिंह, यातायात प्रभारी मोतीराम सारण, मंडफिया थानाधिकारी गोकुल डांगी के अलावा अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुलाया गया।

आरोपित को फिर से उसी मार्ग से ले जाने के लिए कतारबद्ध पुलिस जाब्ते को खड़ा कर दिया। न्यायाधीश के समक्ष आरोपी को पेश करने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का निर्णय दिया गया। इसके बाद पुनः आरोपित को उसी मार्ग से ले जाने के दौरान अधिवक्ता फिर से जाब्ते के आड़े खड़े हो गए। काफी देर तक यहां गहमा गहमी के बीच आरोपित को पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बीच पुलिस बस में ले जाने में सफलता मिली। इसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

बार एसोसिएशन ने नहीं करेगा आरोपित की पैरवी
इधर, दो दिन पूर्व उपनगरीय क्षेत्र चंदेरिया में एक तीन वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना के बाद लोगों का आक्रोश देखा गया। अब इस मामले में जिला अभिभाषक संस्थान ने अभियुक्त की ओर से पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है। जिला अभिभाषक संस्थान के अध्यक्ष एसपी सिंह राठौड़ ने बताया कि चंदेरिया क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश के मामले में अभिभाषक संस्थान ने यह निर्णय लिया है। कोई भी अधिवक्ता आरोपित की पैरवी न्यायालय में नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed