सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan News: Electric Scooter Battery Explodes While Charging in Udaipur PVC Panel in House Damaged by Fire

Rajasthan News: उदयपुर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में धमाका, आग से घर का पीवीसी पैनल जला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Udaipur News: उदयपुर के शांति नगर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में धमाका हुआ, जिससे आग लगकर घर का पीवीसी पैनल जल गया। परिवार सुरक्षित बाहर निकल गया। घटना के बाद कंपनी पर सवाल और कार्रवाई की मांग उठी है।

Rajasthan News: Electric Scooter Battery Explodes While Charging in Udaipur PVC Panel in House Damaged by Fire
आग से घर का पीवीसी पैनल जला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड के शांति नगर में रविवार को एक घर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद स्कूटी में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें उठने लगीं।

Trending Videos

 
समय रहते बाहर निकला परिवार
घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्य तुरंत बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीवीसी पैनल को हुआ नुकसान
आग की लपटों ने घर की छत पर लगे पीवीसी पैनल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह जलकर नष्ट हो गया। आग धीरे-धीरे अंदर के कमरों की ओर बढ़ने लगी, लेकिन स्थानीय लोगों और परिवार के प्रयासों से स्थिति को नियंत्रित किया गया।
 
आग बुझाने के प्रयास और सतर्कता
धमाके के बाद पंकज अग्रवाल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर एहतियात के तौर पर बाहर निकाल लिया गया, जिससे संभावित बड़ा नुकसान टल गया।



पढ़ें- Rajasthan News: प्रेम विवाह से खफा पिता ने तोड़ा रिश्ता, जिंदा बेटी का शोक संदेश छपवाया; रखा मृत्यु भोज
 
स्कूटी मालिक ने बताई घटना की जानकारी
शांति नगर निवासी पंकज अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने 8 अगस्त 2022 को यह इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। उनके अनुसार घर पहुंचने पर स्कूटी से धुआं निकल रहा था। चार्जर हटाकर डिक्की खोलते ही अंदर आग दिखाई दी, जो कुछ ही देर में तेज लपटों में बदल गई।
 
कंपनी पर उठे सवाल, लोगों में चिंता
घटना के बाद पंकज अग्रवाल ने स्कूटी बनाने वाली ओकिनावा कंपनी पर सवाल उठाए। क्षेत्रवासियों ने भी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में हो रहे ऐसे हादसों पर चिंता जताते हुए कार्रवाई और प्रतिबंध की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed