सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News: Tulsiram missing for 34 days, search operation of 150 soldiers also inconclusive

34 दिन से लापता तुलसीराम की तलाश तेज: 150 जवानों का सर्च ऑपरेशन बेनतीजा; ADM दफ्तर के बाहर धरने पर डटे परिजन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Udaipur News: उदयपुर के गोगुन्दा में 34 दिन से लापता तुलसीराम की तलाश में 150 जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजन धरने पर हैं और प्रशासन पर दबाव बना हुआ है। पुलिस जांच जारी रखे हुए है।

Udaipur News: Tulsiram missing for 34 days, search operation of 150 soldiers also inconclusive
34 दिन से लापता युवक का पता लगाने 150 जवान जुटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर के गोगुन्दा क्षेत्र में 34 दिनों से लापता युवक तुलसीराम की तलाश को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 150 जवानों की टीम ने पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में चार घंटे तक लगातार खोजबीन की, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Trending Videos

 
धरने के बाद हरकत में आया प्रशासन
तुलसीराम की तलाश को लेकर परिजन और समाजजन पिछले तीन दिनों से एडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और गोपाल चंदेल के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान पहाड़, नदी-नालों और जंगलों में करीब तीन किलोमीटर के दायरे में गहन तलाशी ली गई। ड्रोन की मदद से भी क्षेत्र की निगरानी की गई, लेकिन कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


34दिन से लापता युवक का पता लगाने 150 जवान जुटे,  4घंटे चला सर्च ऑपरेशन
 
संदिग्ध से पूछताछ और परिजनों के आरोप
पुलिस ने उस व्यक्ति वेणी सिंह से भी पूछताछ की है, जिसे तुलसीराम के साथ आखिरी बार 15 फरवरी को देखा गया था। परिजनों का आरोप है कि वेणी सिंह ही उसे सीमेंट खाली करवाने के लिए अपने साथ ले गया था, जिसके बाद से तुलसीराम घर नहीं लौटा। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

पढ़ें- IIT बॉम्बे छात्र श्रेयांश का शव दौसा पहुंचा: पसरा मातम, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण कार हादसे में गई थी जान
 
धरना जारी, जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी
इधर, ग्रामीणों और परिजनों का धरना लगातार जारी है। लोगों ने जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद मन्ना लाल रावत और विधायक प्रताप गमेती को प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि अर्पित कर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक तुलसीराम का पता नहीं चलता, आंदोलन जारी रहेगा।
 
पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चिंता और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed