{"_id":"67b87ca7434d8df6a8067725","slug":"sp-singh-baghel-akhilesh-yadav-mamta-banerjee-have-guts-should-give-statements-islam-roza-namaz-hajj-as-well-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"SP Singh Baghel: 'अखिलेश यादव और ममता बनर्जी में दम है तो इस्लाम, रोजा, नमाज और हज पर भी बयान देकर दिखाएं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SP Singh Baghel: 'अखिलेश यादव और ममता बनर्जी में दम है तो इस्लाम, रोजा, नमाज और हज पर भी बयान देकर दिखाएं'
Fri, 21 Feb 2025 06:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Feb 2025 06:46 PM IST
सार
पंचायती राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने उदयपुर में ममता और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी में इतना दम है तो वे सुन्नत, रोजा आदि पर बोलकर बताएं। तब उनको पता चल जाएगा।
विज्ञापन
पंचायती राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और पंचायती राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने शुक्रवार को पटेल सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया। वे उदयपुर में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना की जानकारी दी और नागरिकों से इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री बघेल ने कहा कि आयुष्मान योजना से करोड़ों लोगों को चिकित्सा सुविधा मिल रही है और हर नागरिक को इसका लाभ लेना चाहिए। उन्होंने इस योजना को आम जनता के लिए वरदान बताते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
विज्ञापन
इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ मेले पर दिए गए विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और समाजवादी पार्टी के नेता सनातन धर्म को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर उनमें हिम्मत है तो वे इस्लाम, रोज़ा, नमाज़ और हज पर भी बयान देकर दिखाएं। मंत्री बघेल के इस बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। उनकी टिप्पणी को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया आनी तय मानी जा रही है।