सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   udaipur asarwa vande bharat express starts 16 february mewar gujarat high speed train

Udaipur News: मेवाड़ को हाईस्पीड तोहफा! 16 फरवरी से दौड़ेगी उदयपुर-असारवा वंदे भारत, जयपुर-आगरा वाली बंद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 08:02 AM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे ने मेवाड़ को बड़ी सौगात देते हुए 16 फरवरी से उदयपुर सिटी से असारवा (अहमदाबाद) तक नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का फैसला किया है। इस ट्रेन से मेवाड़ और गुजरात के बीच सफर तेज और आरामदायक होगा।

udaipur asarwa vande bharat express starts 16 february mewar gujarat high speed train
रेलवे का बड़ा तोहफा 16 फरवरी से उदयपुर–असारवा वंदे भारत शुरूमेवाड़ को गुजरात से जोड़ेगी हाईस
विज्ञापन

विस्तार

मेवाड़ अंचल के लिए रेलवे ने एक बड़ी सौगात दी है। 16 फरवरी से उदयपुर सिटी से गुजरात के असारवा (अहमदाबाद) तक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने जा रही है। इस ट्रेन के शुरू होने से मेवाड़ क्षेत्र की गुजरात से सीधी, तेज और आरामदायक कनेक्टिविटी हो जाएगी। इस हाईस्पीड ट्रेन को लेकर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

Trending Videos


पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार
उदयपुर–असारवा वंदे भारत के चलने से मेवाड़ और गुजरात के बीच यात्रा का समय कम होगा। इससे पर्यटन, व्यापार और उद्योग से जुड़ी गतिविधियों को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। उदयपुर से अहमदाबाद होते हुए मुंबई और दक्षिण भारत की यात्रा भी अब ज्यादा आसान हो जाएगी। बताया गया है कि उदयपुर–अहमदाबाद रेल लाइन के आमान परिवर्तन के बाद इस रूट पर इलेक्ट्रिफिकेशन का काम भी पूरा हो चुका है। इसी वजह से अब यहां हाईस्पीड ट्रेनों का संचालन संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूंगरपुर–हिम्मतनगर होकर पहुंचेगी असारवा
यह वंदे भारत ट्रेन उदयपुर सिटी से चलेगी और डूंगरपुर व हिम्मतनगर होते हुए असारवा (अहमदाबाद) पहुंचेगी।

समय सारणी (Time Table)

  • गाड़ी संख्या 26963 उदयपुर सिटी–असारवा वंदे भारत
  • उदयपुर से प्रस्थान: सुबह 06:10 बजे
  • असारवा आगमन: सुबह 10:25 बजे

 

  • गाड़ी संख्या 26964 असारवा–उदयपुर सिटी वंदे भारत
  • असारवा से प्रस्थान: शाम 05:45 बजे
  • उदयपुर आगमन: रात 10:00 बजे


यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। मंगलवार को इसका संचालन नहीं होगा।

सूरत तक बढ़ाने की मांग
उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि उदयपुर से असारवा तक वंदे भारत का चलना इस इलाके के लिए ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने मांग की कि आगे चलकर इस ट्रेन को सूरत तक बढ़ाया जाए, ताकि प्रवासी, व्यापारी और आम यात्रियों को और ज्यादा सुविधा मिल सके।


दो वंदे भारत ट्रेनें होंगी बंद
रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि नई सेवा शुरू होने के चलते दो मौजूदा वंदे भारत ट्रेनों को बंद किया जाएगा—

  • गाड़ी संख्या 20981/82 उदयपुर सिटी–आगरा कैंट–उदयपुर सिटी वंदे भारत
  • यह ट्रेन 15 फरवरी से बंद हो जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 20979/80 उदयपुर सिटी–जयपुर–उदयपुर सिटी वंदे भारत
  • यह ट्रेन 14 फरवरी से बंद हो जाएगी।

मेवाड़ के लिए बड़ी सौगात
नई वंदे भारत ट्रेन को मेवाड़ क्षेत्र के लिए रेल कनेक्टिविटी, विकास और आधुनिक सफर की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। 16 फरवरी का दिन उदयपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए खास होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed