{"_id":"69801302a78c8e7b7f09123e","slug":"udaipur-news-minister-takes-mic-sings-folk-songs-makes-1-crore-announcemjktent-at-tribal-event-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: माइक थामकर पारंपरिक लोकगीत गाने लगे मंत्री, जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह में 1 करोड़ की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: माइक थामकर पारंपरिक लोकगीत गाने लगे मंत्री, जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह में 1 करोड़ की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 08:29 AM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान सरकार के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने रविवार को उदयपुर जिले के झाड़ोल में आयोजित जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह में मंच पर पहुंचते ही औपचारिकता छोड़ लोक कलाकारों के साथ सुर में सुर मिलाकर पारंपरिक लोकगीत गाए।
मंच पर लोकगीत गाते जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के झाड़ोल स्थित आजाद मैदान में आयोजित पांचवें जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह में जैसे ही स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति शुरू की, मंत्री बाबूलाल खराड़ी खुद को रोक नहीं पाए। वे मंच पर पहुंचे और कलाकारों के साथ लोकगीत गाते नजर आए। अपनी माटी के गीत मंत्री को गाते देख उपस्थित लोगों का उत्साह दोगुना हो गया।
Trending Videos
झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी का यह अंदाज नया नहीं है। वे अक्सर अपने क्षेत्र के कार्यक्रमों में जनता के बीच घुल-मिल जाते हैं। कई बार उन्हें कलाकारों के साथ लोकनृत्य करते और पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाते हुए भी देखा गया है। यही सादगी और अपनापन उन्हें आमजन के बीच लोकप्रिय बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह के दौरान वर्ष 2023 से 2025 तक की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं सहित कुल 750 जनजाति प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षा के साथ-साथ खेल, चिकित्सा और सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं एवं पदोन्नत अधिकारियों को भी मंच पर सम्मान दिया गया।
ये भी पढ़ें: Budget 2026: 'राजस्थान के लिए बजट रहा ऊंची दुकान–फीका पकवान', पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कसा तंज
मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने झाड़ोल क्षेत्र के युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए शबरी आश्रम में लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा- यह तो सिर्फ शुरुआत है, आपको इससे भी ऊंचे मुकाम हासिल कर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करना है। कार्यक्रम में बीजेपी नेता गुणवंत सिंह झाला, भंवर सिंह पंवार, पूर्व विधायक हीरालाल दरांगी, एसडीएम कपिल कोठारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
