फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Police solved the theft in Tikamgarh within 12 hours

Tikamgarh News: 12 घंटे में पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 05 Oct 2024 08:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 05 Oct 2024 08:44 PM IST
सार

Tikamgarh News: टीकमगढ़ जिले के बुदोरा गांव से हुई चोरी का पुलिस ने घटना के 12 घंटे बाद खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और चोरी का माल बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Police solved the theft in Tikamgarh within 12 hours
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना पलेरा के प्रभारी मनीष मिश्रा ने शनिवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि पलेरा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले बुदोरा गांव की रहने वाली मोहिनी अहिरवार के घर से दोपहर में 4 सितंबर की चोरी हो गई थी।

विज्ञापन


घर में सुना पाकर चोर ने घर की अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर कीमत करीब 128500 एक मोबाइल और नगद 500 चोरी कर लिए गए थे, जिस पर फरियादी के आवेदन पर पलेरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने एक पुलिस टीम का गठन किया था और कार्रवाई करते हुए मुखिबर की सूचना के आधार पर 12 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

लार गांव से हुई गिरफ्तारी
पलेरा पुलिस थाने के प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि इस मामले में मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुरेश अहिरवार को लार गांव से गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से चोरी किए गए जेवरात मोबाइल फोन एवं नगदी कुल कीमत 1,40,000 रुपए बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना खरगापुर के अंतर्गत आने वाले गांव पथरगुवा का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed