सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Women Inventors: Daily Use Common Things Invented By Women Know Details in Hindi

Women Inventors: रोजमर्रा में काम आने वाली इन चीजों का महिलाओं ने किया आविष्कार, जानें इनके बारे में

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 09 Jun 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार

कई महिला आविष्कारक हैं, जिन्होंने रोजमर्रा की चीजों का आविष्कार करके रोजाना के जीवन को सुविधाजनक बना दिया। आइए जानते हैं ऐसे ही अविष्कार और उन्हें बनाने वाली महिला आविष्कारकों के बारे में।

Women Inventors: Daily Use Common Things Invented By Women Know Details in Hindi
महिला आविष्कारक - फोटो : Istock
loader
Trending Videos

विस्तार
Follow Us

Women Inventors: आविष्कार ने लोगों का जीवन आसान बना दिया। आज लोग एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं, संपर्क कर सकते हैं या पूरी दुनिया की जानकारी एकत्र कर सकते हैं। थॉमस एडिसन ने बल्ब का आविष्कार किया है तो ग्राहम बेल ने टेलीफोन का आविष्कार किया। बिजली से लेकर फ्रिज-फैन, कार-बाइक से लेकर एरोप्लेन तक ने हमें बहुत सुविधाएं दीं।

Trending Videos


इन मशीनों और जरूरी काम की चीजों के आविष्कार के लिए केवल पुरुष आविष्कारकों का योगदान नहीं, बल्कि महिलाओं ने भी भूमिका निभाई है। रेडियम के आविष्कार के लिए मैडम क्यूरी को याद किया जाता है। हालांकि कई अन्य महिला आविष्कारक हैं, जिन्होंने रोजमर्रा की चीजों का आविष्कार करके रोजाना के जीवन को सुविधाजनक बना दिया। आइए जानते हैं ऐसे ही अविष्कार और उन्हें बनाने वाली महिला आविष्कारकों के बारे में।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाई-फाई
 

इंटरनेट के दौर में हर कोई वाई-फाई का उपयोग करता है। इस तकनीक का आविष्कार हेडी लमर ने किया था। वह एक ऑस्ट्रियन अमेरिकन एक्ट्रेस थीं।  नेवी के लिए रेडियो कंट्रोल टॉर्पीडो को सही निशाने पर भेजने के लिए हेडी लमर ने एक सीक्रेट कम्यूनिकेशन सिस्टम का आविष्कार किया था।

 

पेपर बैग
 

पेपर बैग का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ गया है। लेकिन इसे बनाने का श्रेय मार्गरेट नाइट को जाता है। अमेरिका में एक काॅटन मिल में काम करने वाली मार्गरेट नाइट ने एक मशीन का आविष्कार किया था, जो लिफाफे बनाने का काम आती थी। हालांकि चार्ल्स आनन नाम के शख्स ने उनके डिजाइन को चुरा कर अपने नाम पर पेटेंट करवा लिया। मार्गरेट ने अपने अधिकार के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया और 1871 में जीत हासिल की।

 

विंडशील्ड वाइपर
 

कार के फ्रंट कांच की सफाई के लिए विंडशील्ड वाइपर का उपयोग होता है। बारिश या बर्फ के बीच कार आसानी से ड्राइव की जा सके, इसके लिए विंडशील्ड  वाइपर की जरूरत को महसूस करते हुए मैरी एंडरसन ने इसका आविष्कार किया। हालांकि 1920 के बाद हर कार मॉडल में ये आने लगा और कार कंपनियों ने विंडशील्ड वाइपर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

 

डिस्पोजेबल डायपर
 

शिशुओं को गीलेपन से बचाने के लिए मैरियन डोनोवन ने 1951 में डिस्पोजेबल डायपर का आविष्कार किया। सबसे पहले इसे शावर कर्टन से बनाया गया। मैरियन ने अपना पेटेंट एक मिलियन डॉलर में केको काॅर्पोरेशन को बेच दिया। बाद में पूरी तरह से डिस्पोजेबल मॉडल तैयार हुआ और 1961 में पैंपर्स का इस्तेमाल होना शुरू हुआ। आज दुनियाभर में बच्चे इसका उपयोग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed