फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   625 people crossed Rohtang Pass in 94 vehicles amid snow

बर्फ के बीच 94 वाहनों में 625 लोगों ने पार किया रोहतांग दर्रा

Thu, 07 May 2020 06:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 May 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
625 people crossed Rohtang Pass in 94 vehicles amid snow
रोहतांग दर्रा से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को हुई ताजा बर्फबारी से बंद रोहतांग दर्रा गुरुवार को बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर दिया है। दर्रा बहाल होने के बाद वाहनों को रोहतांग दर्रा होकर लाहौल भेजा गया। 94 वाहनों में 625 लोगों ने रोहतांग दर्रा पार किया। हालांकि, सुबह के समय वाहनों को नहीं भेजा गया। रोहतांग में 10 सेंटीमीटर बर्फ गिरने से यहां वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी, लेकिन दोपहर बाद मनाली की तरफ से वाहनों को लाहौल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद 625 लोग लाहौल पहुंचे। अपने घर पहुंचने पर लाहौलियों ने राहत की सांस ली है। पिछले एक सप्ताह से प्रशासन व सरकार कुल्लू-मनाली में फंसे किसानों-बागवानों को उनके घर पहुंचा रही है।

विज्ञापन


रोजाना की तरह लाहौल जाने वालों की पहले गुलाबा में उसके बाद कोकसर पहुंचने पर स्वास्थ्य जांच की गई। जिला में इन दिनों बिजाई का काम जोरों पर है। इसलिए कुल्लू-मनाली से काफी संख्या में लोग लाहौल जा रहे हैं। बीआरओ कमांडर कर्नल उमाशंकर ने कहा कि ताजा हिमपात से मनाली-केलांग मार्ग बाधित हो गया था। जिसे अब बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मई के पहले सप्ताह में भी खराब मौसम काम में बाधा डाल रहा है। उधर, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि रोहतांग दर्रा बहाल होते ही वीरवार दोपहर बाद वाहनों को लाहौल भेजा गया। 94 वाहनों में 625 लोग रोहतांग दर्रा पार कर लाहौल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed