सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A CT scan machine at IGMC is out of order

Shimla News: शहर के कई रास्तों से रेलिंग चोरी, हादसों का खतरा बढ़ा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A CT scan machine at IGMC is out of order
विज्ञापन
रात के अंधेरे में चुराई जा रही है लोहे की रेलिंग
Trending Videos

शहर के 103 समेत कई जगह से चोरी हो चुकी है रेलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बने फुटपाथों की रेलिंग चोरों के निशाने पर हैं। लोहे को कबाड़ में बेचने के लिए शहर में आए दिन रेलिंग चोरी की घटनाएं आ रही हैं। इससे शहरवासियों की सुविधा के लिए बने फुटपाथ असुरक्षित हो गए हैं।

लोक निर्माण विभाग ने फौरी तौर पर तार लगाकर इन स्थानों को सुरक्षित किया है। इसके साथ ही पुलिस को शिकायत देकर रात के समय शहर के प्रमुख मार्गों में नियमित गश्त करने का आग्रह किया है। विभाग चोरी की गई रेलिंग से हुए नुकसान का आकलन भी कर रहा है। शहर में आए दिन होने वाली चोरी की घटनाओं से कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस विभाग ने इस तरह के कई मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है लेकिन कबाड़ की आड़ में चोरी की गतिविधियों को चलाने वाले जमानत पर छूटने के बाद फिर इसी तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत रेलिंग चोरी की घटनाओं की बात करें तो 103 के पास चोरों ने रेलिंग को उखड़ाकर चुरा लिया है। इस वजह से रात के समय फुटपाथ से आवाजाही करने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। इसके अलावा स्कूलों के बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावक चिंतित है। शहर के पीटरहॉफ के पास भी रेलिंग का एक हिस्सा चोरी हो गया है।



टॉलैंड से भी लोहा उखाड़कर ले गए चोर
टॉलैंड क्षेत्र में भी चोर रेलिंग का लोहा उखाड़कर ले गए हैं जिस स्थान पर यह रेलिंग निकाली गई है, वहां से बड़ी संख्या में स्कूलों के विद्यार्थी और शहरवासी आवाजाही करते हैं। मार्ग पर अधिक ट्रैफिक होने की वजह और रेलिंग नहीं होने से हर समय यहां पर हादसे का खतरा बना रहता है। लोक निर्माण विभाग ने सुरक्षा के लिहाज से यहां पर तार लगा दी है। इसके बावजूद इन स्थानों पर हादसे का खतरा कम नहीं हुआ है। शहर में इसके अलावा कई और जगहें भी हैं जहां पर चोरों ने रेलिंग समेत अन्य सरकारी संपत्तियों को निशाना बनाया है। शहरवासियों ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग से मुख्य मार्गों समेत वार्डों में भी नियमित गश्त करने की मांग उठाई है।



कोट्स
शहर में रेलिंग चोरी होने के कई मामले सामने आए हैं। इस संबंध में पुलिस विभाग को लिखित में शिकायत करके रात्रि गश्त बढ़ाने का आग्रह किया है। इससे हुए नुकसान क आकलन किया जा रहा है। विभाग की कोशिश है कि जल्द ही इन स्थानों पर दोबारा से रेलिंग लगाई जाए।
-प्रवीण वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article