सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A rally was held in Dhali-Bagda to protest against the Sia murder case.

Shimla News: सिया हत्याकांड के विरोध में धाली-बागड़ा में निकाली रैली

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A rally was held in Dhali-Bagda to protest against the Sia murder case.
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। सरकाघाट के गोपालपुर में सिया हत्याकांड और रोहड़ू में गोली लगने हुई महिला की हत्या के विरोध में जुन्गा तहसील की नवगठित पंचायत धाली बागड़ा में मातृशक्ति ग्राम संगठन की महिलाओं ने आक्रोश रैली निकाली। इसमें महिलाओं ने सिया और रितिका को इंसाफ दिलाने तथा अवैध रूप से चल रहे शराब के ठेकों को बंद करवाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व प्रधान किरण शर्मा और पूनम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के साथ दिन प्रतिदिन अत्याचार बढ़ रहे हैं जिससे महिलाएं अब अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकाघाट के गोपालपुर में निर्दोष कॉलेज छात्रा सिया की नशे में चूर हत्यारे ने हत्या कर दी थी। रोहड़ू में दो दिन पूर्व एक धार्मिक कार्यक्रम में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई थी। सार्वजनिक समारोह में हथियारों को ले जाने की अनुमति किसने दी। इसके अतिरिक्त महिलाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से बिक रही शराब को भी बंद करवाने की मांग की गई है। महिलाओं ने नया महिला मंडल निर्मित करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह और पीरन पंचायत के पूर्व प्रधान अतर सिंह का आभार भी व्यक्त किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article