फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A Robust Foundation for Indian Knowledge Solutions: Prof. Santishree Pandit

भारतीय ज्ञान समाधान का सशक्त आधार : प्रो. शांतिश्री पंडित

Mon, 27 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A Robust Foundation for Indian Knowledge Solutions: Prof. Santishree Pandit
शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) में सोमवार को विशेष व्याख्यान हुआ। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने वर्चुअल माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयामों और उसकी वैश्विक प्रासंगिकता पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली केवल अतीत की धरोहर नहीं बल्कि वर्तमान और भविष्य की वैश्विक चुनौतियों के समाधान का सशक्त बौद्धिक आधार है। उन्होंने भारतीय सभ्यता की ज्ञान-संपदा, दार्शनिक परंपराओं, सांस्कृतिक निरंतरता और भारत-केंद्रित वैचारिक दृष्टिकोण को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. हिमांशु कुमार चतुर्वेदी ने की। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा पर गंभीर अकादमिक विमर्श की आवश्यकता रेखांकित की। व्याख्यान के बाद संवाद सत्र में शोधार्थियों, फेलो और एसोसिएट्स ने उच्च शिक्षा, अनुसंधान तथा भारतीय ज्ञान प्रणाली से जुड़े प्रश्न पूछे जिनका प्रो. पंडित ने उत्तर दिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार मिश्रा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article