{"_id":"6a6770fe97acdfab960777fc","slug":"hpu-students-to-get-an-opportunity-for-research-training-in-italy-shimla-news-c-19-sml1002-760194-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू के विद्यार्थियों को इटली में मिलेगा शोध प्रशिक्षण का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू के विद्यार्थियों को इटली में मिलेगा शोध प्रशिक्षण का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा जोखिम न्यूनीकरण और हिमालयी अध्ययन पर होगा शोध, इटली के ओजीएस संस्थान के साथ किया एमओयू
विद्यार्थियों के दौरे का खर्च उठाएगा विश्वविद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के विद्यार्थियों और युवा शोधार्थियों को अब इटली में अंतरराष्ट्रीय शोध सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
एचपीयू और इटली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशनोग्राफी एंड एप्लाइड जियोफिजिक्स (ओजीएस) संस्थान के बीच सोमवार को आपदा जोखिम न्यूनीकरण, भू-आपदा अध्ययन और हिमालयी शोध को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ। विवि चयनित विद्यार्थियों और युवा शोधार्थियों को ओजीएस इटली की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं तथा शोध सुविधाओं का अनुभव दिलाने के लिए एक से दो सप्ताह के शैक्षणिक दौरे करेगा। समझौते पर एचपीयू की ओर से कुलसचिव ज्योति राणा और ओजीएस इटली की ओर से जियोफिजिक्स सेक्शन की उप निदेशक डॉ. सिल्विया सेरामिकोला ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एचपीयू के कुलपति प्रो. महावीर सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और ओजीएस के प्रतिनिधि मौजूद रहे। एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाओं, शैक्षणिक आदान-प्रदान, तकनीकी सहयोग और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों पर काम करेंगे। इसमें भू-आपदा, भूभौतिकी, रिमोट सेंसिंग, जीआईएस और हिमालयी क्षेत्रों में आपदा सहनशीलता जैसे विषय शामिल होंगे। समझौते का सबसे महत्वपूर्ण पहलू एचपीयू विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय शोध अवसरों का खुलना है।
विवि के अंतरराष्ट्रीयकरण की दिशा में कदम
कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि यह समझौता विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीयकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इटली दौरे से विद्यार्थियों को उन्नत वैज्ञानिक तकनीकों, शोध पद्धतियों और आपदा जोखिम प्रबंधन के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। इस सहयोग में हिमालयी आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं लचीलापन केंद्र (एचआईएम-डीआर) की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। केंद्र के निदेशक प्रो. एनएस नेगी सहित अन्य अधिकारियों ने इस पहल में भाग लिया।