फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rain poses threat to two houses in Tutikandi; tree falls on car in Kanlog.

Shimla News: बारिश से टुटीकंडी में दो घरों को खतरा, कनलोग में कार पर गिरा पेड़

Mon, 27 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rain poses threat to two houses in Tutikandi; tree falls on car in Kanlog.
राजधानी में भारी बारिश से कई इलाकों में हुआ नुकसान, मज्याठ में नवनिर्मित सड़क पर भूस्खलन, कई वाहन फंसे
विज्ञापन

उफान पर आए नाले से दहशत में पांजणी के लोग

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में रविवार देर रात हुई भारी बारिश ने शहर के कई इलाकों में नुकसान पहुंचाया। अचानक शहर के अधिकांश नाले उफान पर आ गए। टुटीकंडी वार्ड के पांजणी में नाले के उफान पर आने से दो मकानों को खतरा पैदा हो गया। नाले के पास बने इन मकानों में रहने वाले लोग पूरी रात दहशत में रहे। वहीं कनलोग में वाहन पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है।

पांजणी में राष्ट्रीय राजमार्ग का पानी लोगों के घरों के पास से बहने लगा। इस दौरान एक पेड़ भी गिर गया। नाले के पानी से मकानों की नींव के पास कटाव हो गया। सुबह 8 बजे तक नाला उफान पर रहा। स्थानीय पार्षद एवं उप महापौर उमा कौशल ने बताया कि जल्द ही यहां नाले को पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अचानक हुई भारी बारिश के कारण नाला उफान पर आ गया, जिससे पेड़ गिर गया और दो मकान खतरे की जद में आ गए। वहीं शहर के मज्याठ वार्ड में नालागढ़ सड़क से स्कूल तक बनी नई सड़क पर भी देर रात भूस्खलन हो गया। यहां कई पेड़ भी गिर गए। इसके कारण सोमवार शाम तक यह सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रही। कई वाहन भी मलबे में फंसे रहे। पार्षद अनिता शर्मा ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। स्थानीय लोग यहां डंगे लगाने की मांग कर रहे हैं। बरसात के बाद इस कार्य को शुरू किया जाएगा।टुटू और मज्याठ में कई लोगों के घरों में पानी घुसने की सूचना है। इसके अलावा लोअर बाजार समेत शहर के उपनगरों में भी कई दुकानों में पानी भरने की शिकायतें सामने आईं।
विज्ञापन


शहर के कनलोग में देर रात एक पेड़ सड़क किनारे खड़ी कार पर गिर गया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। यह सड़क भी सोमवार दोपहर तक बंद रही। ओल्ड बैरियर में 12 घरों की बिजली लाइन के पास भी तीन पेड़ गिर गए। उप महापौर उमा कौशल के अनुसार यह पेड़ खाली जगह पर गिरे हैं, जिससे फिलहाल कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। बीते सप्ताह यहां निगम कर्मचारियों के आवासों पर भी पेड़ गिर गए थे। इससे पहले रविवार देर रात चौड़ा मैदान सड़क पर चलती कार पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ था। समरहिल में भी दो पेड़ गिरने से सड़कें प्रभावित रहीं। डीएफओ पवन चौहान ने बताया कि सड़कों से पेड़ हटवाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article