फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Path cleared for road construction in two Kasumpti panchayats.

Shimla News: कसुम्पटी की दो पंचायतों में सड़क निर्माण का रास्ता साफ

Mon, 27 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Path cleared for road construction in two Kasumpti panchayats.
मशोबरा ब्लॉक की दरभोग और कोलू जुब्बड़ पंचायतों के लोग लंबे समय से कर रहे थे सड़क निर्माण की मांग
विज्ञापन

एफआरए की मंजूरी मिलने से हजारों ग्रामीणों को राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की दो पंचायतों में संपर्क सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। दोनों पंचायतों के लिए फॉरेस्ट राइट्स एक्ट (एफआरए) के तहत मंजूरी मिल गई है। इससे लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीणों को राहत मिली है।

राजधानी से सटे कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के मशोबरा ब्लॉक की पंचायत दरभोग और कोलू जुब्बड़ के हजारों लोग लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग थी कि दरभोग पंचायत के भराड़िया से गांव भाइला और कोलू जुब्बड़ पंचायत के रामनगरी से कटली गांव तक संपर्क सड़क का निर्माण किया जाए। सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और बाजार तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने यह मामला ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के समक्ष उठाया था। इसके बाद मंत्री ने मामले में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए कदम उठाए। अब दोनों प्रस्तावित संपर्क सड़कों के निर्माण के लिए आवश्यक वन अधिकार अधिनियम की स्वीकृति मिल गई है। इससे परियोजनाओं के पूरा होने के बाद हजारों ग्रामीणों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध होगा और क्षेत्र में विकास गतिविधियों को भी गति मिलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने के बाद आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचने, स्कूल-कॉलेज, बाजार और सरकारी कार्यालयों तक जाने में समय की बचत होगी।
विज्ञापन



बाजार तक आसानी से पहुंचेंगी फसलें

किसानों और बागवानों को भी इसका लाभ मिलेगा। वह अपनी फसल और बागवानी उत्पाद आसानी से बाजार तक पहुंचा सकेंगे। इससे परिवहन लागत कम होगी और मंडियों तक समय पर उत्पाद पहुंचने से बेहतर दाम मिलने की संभावना बढ़ेगी। वहीं क्षेत्र में पर्यटन और अन्य विकास गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार आधारभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। आने वाले समय में अन्य सड़क परियोजनाओं को भी चरणबद्ध तरीके से मंजूरी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article