सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   akhilesh yadav tweet target pradhan mantri gram sadak yojana

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के आश्रम की कच्ची सड़क पर अखिलेश यादव का तंज, ट्वीट कर लिख दी ये बात; जानें

संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़/सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 25 Feb 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हिमाचल पहुंचे थे। वहीं, जिला सिरमौर के मरयोग स्थित गिरि गंगा बद्रिका आश्रम के निजी दौरे के दौरान उन्होंने कच्ची सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। पढ़ें पूरी खबर...

akhilesh yadav tweet target pradhan mantri gram sadak yojana
अखिलेश यादव का ट्वीट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हिमाचल में पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयीकी ओर से बनाई गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

Trending Videos


जिला सिरमौर के मरयोग स्थित गिरि गंगा बद्रिका आश्रम के निजी दौरे के दौरान यशवंत नगर-बद्रिका आश्रम की कच्ची सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। हिमाचल से रवाना होने के बाद जारी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जब 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ बन सकती है तो आश्रमों को जोड़ने के लिए ‘सनातन सड़क योजना’ क्यों नहीं बनाई जा सकती? इससे धर्म का मार्ग प्रशस्त होगा और सच्चे धर्म प्रधान लोगों को सत्संग के साथ-साथ, महाझूठ के इस शासनकाल में ‘सच-संग’ का भी पुण्यफल मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


साझा किया गया वीडियो यशवंत नगर-बद्रिका आश्रम संपर्क मार्ग का बताया जा रहा है। अखिलेश यादव मंगलवार सुबह करीब 9 बजे मरयोग स्थित आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा ओम स्वामी से मुलाकात की। दौरा धार्मिक होने के साथ अत्यंत गोपनीय भी रहा। सिरमौर पुलिस के पास इस हाई-प्रोफाइल यात्रा का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं था। भारी सुरक्षा के बीच वह सुबह पहुंचे और दोपहर करीब 12 बजे उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed