सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Artists depicted folk life.

Shimla News: कलाकारों ने किया लोक जीवन का चित्रण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Artists depicted folk life.
विज्ञापन
शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) में चल रहे कांगड़ा लघुचित्र कला शिविर में कलाकारों ने पारंपरिक कांगड़ा शैली में स्थानीय लोक जीवन का खूबसूरत चित्रण किया है। इसमें कलाकारों ने लोक संस्कृति, ग्रामीण परिवेश और हिमालयी जनजीवन को दिखाया है। शिविर के संयोजक डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल कलाकृतियों का सृजन करना नहीं, बल्कि लोक संस्कृति और देशज ज्ञान परंपरा के उन पक्षों को सामने लाना है जो भारतीय समाज की सांस्कृतिक स्मृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. हिमांशु कुमार चतुर्वेदी ने कलाकारों से संवाद करते हुए कहा कि पारंपरिक कला विधाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान की वाहक हैं और इनके संरक्षण के लिए ऐसे रचनात्मक मंच अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिविर के दौरान तैयार होने वाली कलाकृतियां लोक जीवन के विविध आयामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article