फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   banking frauds with people in himachal through UPI ID

बैंक की बजाय, यूपीआई के सहारे ठगी की दुकान चला रहे शातिर

Tue, 08 Oct 2019 04:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 08 Oct 2019 04:45 AM IST
विज्ञापन
banking frauds with people in himachal through UPI ID
upi

लोगों को अपना निशाना बनाने वाले ठगों ने ठगी का नया हथकंडा अपनाया है। अब शातिर अपने शिकार के बैंक खाते से ऑनलाइन रकम निकालने के बाद उसे दूसरे बैंक खाते की बजाय यूपीआई के सहारे ई वॉलेट में ट्रांसफर कर रहे हैं। चूंकि केंद्र सरकार के निर्देश के बाद बैंकों ने खाता खोलते समय वेरिफिकेशन को लेकर सख्ती की है। ऐसे में ठगों ने अब इनकी बजाय ई वॉलेट्स को अपना हथियार बना लिया है।

विज्ञापन


डीएसपी साइबर क्राइम नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि पिछले कुछ समय में कई मामलों की जांच में यह सामने आया है कि रकम बैंक खाते की बजाय ई-वालेट में डाली गई और वहां से उसे खर्च कर दिया गया। चूंकि ई वालेट्स के वेरिफिकेशन को लेकर ज्यादा गंभीरता नहीं है, ऐसे में जालसाजों ने अब उनका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। डीएसपी नरवीर ने कहा कि बैंकों और ई वॉलेट्स का संचालन करने वाली कंपनियों को पत्र लिखकर इनके वेरिफिकेशन के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन


 ठगों ने किराये पर लिए बैंक खाते 
एसपी साइबर क्राइम संदीप धवल ने बताया कि हाल में कुछ धोखाधड़ी के मामलों की जांच के दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों के बैंक खातों के इस्तेमाल की बात सामने आई। इस दौरान जब गहनता से जांच की गई तो पता चला कि बैंक खाताधारक को चंद रुपये देकर ठगों ने खाता किराये पर ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी किराये के बैंक खाते का धोखाधड़ी करने के बाद रकम ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जबकि रकम को मुंबई, बंगलूरू जैसे शहरों में निकाला जात है। ऐसे में अब बैंकों को किराये के खातों पर नकेल कसने के लिए कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed