फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands of pensioners

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम की घोषणाएं ऊंट के मुंह में जीरा : पेंशनर

Sun, 16 Aug 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
demands of pensioners
लंबित 15 फीसदी डीए और अन्य देनदारियों को जारी करे सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन शिमला शहरी इकाई ने सरकार से पेंशनरों की बकाया राशि और महंगाई राहत की 15 फीसदी किस्तें तत्काल जारी करने की मांग की है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की बकाया देनदारियों में से आंशिक राशि जारी करने की घोषणा पर रोष जताया है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री की स्वतंत्रता दिवस पर लंबित राशि की तृतीय श्रेणी के लिए 30 फीसदी और प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी की 15 फीसदी देने की घोषणाओं को ऊंट के मुंह में जीरा करार दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इसके बावजूद बुजुर्ग पेंशनरों की बकाया देनदारियां चुकाने में देरी हो रही है। महासचिव सुभाष वर्मा ने बताया कि प्रदेश के पेंशनरों को केंद्र सरकार के पेंशनरों की तुलना में 15 फीसदी कम भत्ता मिला है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री की गत जुलाई में की गई घोषणा के तहत पूरी बकाया के भुगतान करने को प्राथमिकता दी जाए। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। बैठक की अध्यक्षता शहरी इकाई के प्रधान मदन लाल शर्मा ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ उप प्रधान दीप राम शर्मा, उपप्रधान मीरा ठाकुर, महासचिव सुभाष वर्मा, विजय ठाकुर, पूर्ण चंद शफी, नारायण दास, रमेश ठाकुर, अनिल जसवाल और नंदलाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed