{"_id":"6a81b7eac4afed0c730092bb","slug":"camp-for-peoples-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-770678-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जनता को बुलाकर शिविर लगाना भूला निगम, न टीमें पहुंचीं और न अधिकारी, भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जनता को बुलाकर शिविर लगाना भूला निगम, न टीमें पहुंचीं और न अधिकारी, भड़के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने के लिए रविवार से शहर के सात वार्डों में लगने थे शिविर
दस्तावेज लेकर सुबह ही वार्ड दफ्तरों में पहुंच गए लोग, सिर्फ दो वार्डों में पहुंचीं टीमें, बाकी पांच में इंतजार करते रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में रविवार को नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई। निगम ने परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करवाने के लिए लोगों को तो वार्ड दफ्तरों में बुला लिया, लेकिन इस काम के लिए मौके पर न टीमें भेजीं और न अधिकारी। लोग इंतजार करते रहे। लोग पहले पार्षदों पर भड़के, फिर अधिकारियों को कोसकर चले गए।
नगर निगम शहर में रह रहे परिवारों का पहली बार परिवार रजिस्टर तैयार कर रहा है। इसके लिए ज्यादातर परिवारों का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया गया है। जो परिवार किसी कारण इसमें अपना नाम दर्ज नहीं करवा पाए हैं या जिन्हें अपने रिकॉर्ड में हुई गलती दुरुस्त करवानी है, उनके लिए निगम ने रविवार से विशेष शिविर लगाने का फैसला लिया था। रविवार से शहर के सात वार्डों में यह शिविर शुरू होने थे। भराड़ी, रुल्दूभट्ठा, कैथू, अनाडेल, समरहिल, टुटू, मज्याठ वार्ड में में लगने वाले शिविर में सुबह 10:00 बजे से ही लोगों को दस्तावेजों के साथ पहुंचने के लिए बुलाया गया। छुट्टी के चलते कई लोग सुबह दफ्तर पर पहुंच गए लेकिन भराड़ी और रुल्दूभट्ठा को छोड़कर अन्य पांच वार्डों में मौके पर न शिविर मिला और न निगम का कोई अधिकारी। इस पर लोग भड़क गए। पार्षदों को फोन पर पूछा कि आखिर शिविर कहां है। कई पार्षदों ने जानकारी दी कि अब सोमवार को शिविर लगेगा। कुछ ने नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठा दिए।
यह पार्षद और जनता से मजाक : अनिता
मज्याठ में सुबह से ही लोग परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करवाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। पार्षद अनिता शर्मा भी मौके पर पहुंचीं। दोपहर 12:00 बजे तक मौके पर न शिविर लगा और न ही निगम का कोई कर्मचारी पहुंचा। लोगों ने पार्षद से पूछा कि आखिर नगर निगम टीम कहां है। उन्हें क्यों बुलाया गया है। पार्षद ने नगर निगम आयुक्त से इस बारे में जानकारी ली। पूछा कि निगम टीम कहां है। लोगों से ऐसा मजाक क्यों किया जा रहा है। टुटू पार्षद मोनिका भारद्वाज, कैथू पार्षद कांता सुयाल ने कहा कि उनके वार्ड में रविवार को शिविर नहीं लगा। निगम सोमवार से शिविर लगाएगा। अनाडेल पार्षद उर्मिला कश्यप ने कहा कि सुबह से ही लोगों के फोन आने शुरू हो गए थे। अब इन्हें सोमवार को आने को कहा गया है। शहर के पहले सात वार्डों में 22 अगस्त तक शिविर लगेंगे। इनमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति या जनजाति प्रमाण पत्र साथ ले जाकर लोग परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
दो वार्डों में लोगों ने दर्ज करवाए नाम
शहर के रुल्दूभट्ठा और भराड़ी वार्ड के लिए रविवार से शिविर शुरू हो गए हैं। पहले दिन दोनों वार्डों के दर्जनों लोगों ने रैन बसेरा में लगाए जा रहे शिविर में पहुंचकर अपना नाम दर्ज करवाया। पार्षद मीना चौहान ने कहा कि कई लोगों का रिकॉर्ड अभी दर्ज होना बाकी है। इसलिए सोमवार को फिर से शिविर लगेगा।
सभी वार्डों में लगेंगे शिविर : डॉ. भुवन
नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में सोमवार से यह शिविर लगाए जाएंगे। कुछ वार्डों में रविवार को टीमें नहीं पहुंचीं, लेकिन कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। कहा कि लोग परेशान न हों, नाम दर्ज करने के लिए हर वार्ड में एक हफ्ते तक शिविर लगेगा।