फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tribute to ex pm

भाजपा सरकार की नीयत अच्छी नहीं, तभी होते थे पेपर लीक : सुक्खू

Sun, 16 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
tribute to ex pm
मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी सरकार के साढ़े तीन साल में एक भी पेपर नहीं हुआ लीक
विज्ञापन

रिज पर मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत अच्छी नहीं है। यही वजह है कि भाजपा की सरकार में ही पेपर लीक होते हैं। इसमें चाहे प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला हो या फिर कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में पर्चे बेचने का। सभी पेपर लीक होने के मामले भाजपा सरकार में ही सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में ही ऐसा क्यों होता है? इस मतलब है कि तभी पेपर लीक होते हैं जब कोई ऊपर से उन्हें दिशानिर्देश मिलते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक का मामला सामने नहीं आया है और हमारे यहां पेपर लीक करने वाले और पर्चे बेचने वाले आज भी सलाखों के पीछे हैं।

मुख्यमंत्री ने रविवार शिमला के रिज मैदान पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन करने के बाद मीडिया से बाबा रामदेव के भ्रष्टाचार को लेकर पूछे गए सवाल पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगर बाबा रामदेव को अगर ऐसा लगता है तो उन्हें प्रदर्शन करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनका हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव था। यही वजह है कि मनाली स्थित अपने आवास पर समय-समय पर छुट्टियां बिताने आते रहते थे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सबको साथ लेकर चलने की राजनीति में विश्वास रखते थे, जो वर्तमान समय में कम देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है। मुख्यमंत्री ने उनके देश और प्रदेश के विकास में दिए योगदान को भी याद किया। इस दौरान सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति के गीतों का गायन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, पार्षद, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, नगर निगम शिमला के आयुक्त सचिन कंवल सहित अन्यों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed