फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   road in bad condition

Shimla News: पांच माह से सड़क बंद, दस किलोमीटर पैदल सफर

Sun, 16 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
road in bad condition
तत्तापानी-सलापड़ मार्ग भूस्खलन के कारण टूटने से परेशानी झेल रहे सुन्नी के साथ सटी मंडी की पंचायतों के लोग
विज्ञापन

हर रोज जान जोखिम में डालकर भूस्खलन की जगह से आवाजाही करने को मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। तत्तापानी-सलापड़ मार्ग भूस्खलन के कारण पिछले पांच महीने से अवरुद्ध होने के कारण सुन्नी से सटे मंडी क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि हर रोज सुन्नी पढ़ने के लिए जाने वाले विद्यार्थी और स्थानीय लोग पांच से दस किलोमीटर पैदल सफर तय करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मार्ग की बहाली के लिए कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार सुन्नी-सलापड़ मार्ग पर क्रांगल कैंची के समीप करीब पांच महीने पहले भारी भूस्खलन हुआ था। इस वजह से मार्ग पूरी तरह से टूट गया है। इस कारण बाली, हाड़ागोई और कारला पंचायत समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ाई करने के लिए तत्तापानी स्कूल, आईटीआई सुन्नी, महाविद्यालय सुन्नी आते हैं। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण विद्यार्थियों को पांच से दस किलोमीटर का सफर हर रोज पैदल ही तय करना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय लोगों को भी जरूरी काम के लिए तत्तापानी और सुन्नी जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई महीनों से मार्ग बंद होने के बावजूद उक्त स्थान पर मार्ग बहाली के लिए कोई उचित कदम उठाए गए हैं। इस वजह से सैकड़ों विद्यार्थियों और इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सुन्नी और तत्तापानी पहुंचने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग वाया निहरी होकर जाता है लेकिन यहां से लोगों को 40 किलोमीटर तक का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है जिसमें समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। इसी वजह से स्कूल के बच्चे और लोग पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


इनसेट
पैदल चलना भी खतरनाक, हादसे का बना रहता है खतरा
क्रांगला कैंची के समीप जहां पर सड़क टूट चुकी है, वहां से पैदल गुजरना भी जान जोखिम में डालने जैसा है। बाली गांव के रहने वाले भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पैदल रास्ते पर भी दरारें आ गई हैं। इस वजह से यह कभी भी ढह सकता है। हर रोज बड़ी संख्या में बच्चे और स्थानीय लोग इस स्थान से अपनी जान को खतरे में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। लोक निर्माण के अधिकारियों से मांग की कि मार्ग बहाली के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
सुन्नी-सलापड़ मार्ग पर क्रांगला कैंची के समीप भारी भूस्खलन हुआ है। इससे सड़क पूरी तरह से टूट गई है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी सड़क को नुकसान पहुंचा है। कुछ स्थानों पर मार्ग को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। मार्ग बहाली के लिए विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है।
-विनोद शर्मा, एसई, लोक निर्माण विभाग सर्किल मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed