फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pulses supply crices

Shimla News: शहर में दालों का संकट बरकरार, सप्लाई पहुंचने में लगेंगे दस दिन

Sun, 16 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
pulses supply crices
खास खबर...
विज्ञापन

सप्लाई ऑर्डर जारी होने के बाद भी उपभोक्ताओं को झेलनी होगी परेशानी
उड़द, मलका और दाल चना की किल्लत के चलते बाजारों से खरीदारी को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के हजारों लोगों को अभी दालों की किल्लत का संकट बरकरार रहेगा। सप्लाई आर्डर भेजने के बाद भी सैकड़ों लोगों को अभी लंबा इंतजार करना होगा। सूत्रों की मानें तो इन दालों के आर्डर के बादपैकिंग व ट्रांसपोर्टेशन में करीब आठ से दस दिनों का समय लगने वाला है। इस वजह से अभी भी शहर के हजारों राशन कार्ड धारक उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर मिलने वाली दालों को लेकर इंतजार करना होगा।
राजधानी के राशन डिपुओं में इस महीने लोगों को मलका, दाल चना और उड़द की दाल नहीं मिली है। इस वजह से शहर के सैकड़ों लोग परेशान हैं। हालांकि सिविल सप्लाई कार्पोरेशन की ओर से दालों को लेकर ऑर्डर जारी कर दिया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि अब दालों की पैकिंग व अन्य प्रक्रिया में समय लगने वाला है। यही वजह है कि लोग आधा महीना बीतने के बाद भी बाजारों से महंगी दरों पर करीब सौ रुपये प्रतिकिलो की दर से दालों की खरीदारी करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नरेंद्र ठाकुर, मोनिका, लोकेंद्र, अंकुश का कहना है कि सरकारी डिपुओं में नियमित आपूर्ति नहीं होने से उन्हें बाजार से महंगे दामों पर दालें खरीदने के लिए मजबूर पड़ रहा है। इससे घर के बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बार-बार डिपुओं के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का दावा है कि कुछ दिनों में दालें आ जाएंगी, लेकिन जब तक यह आएंगी उसके कुछ दिनों बाद ही सितंबर शुरू हो जाएगा। ऐसे में अब लोगों में सवाल उठ रहा है कि जिन लोगों को पिछले महीने दालें नहीं मिल पाई हैं, उन्हें बैकलॉग मिलेगा या नहीं, इसको लेकर अब लोग सवाल पूछने लगे हैं। हालांकि दूसरी ओर विभाग इस पर किसी तरह की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं कर पा रहा है।

उधर, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने बताया कि दालों की सप्लाई का आर्डर सिविल सप्लाई कार्पोरेशन जारी करता है। ऐसे में सप्लाई आने के तुरंत बाद वितरण शुरू हो जाएगा। हालांकि अन्य राशन पर्याप्त मात्रा में डिपुओं में उपलब्ध है और किसी तरह की दिक्कतें पेश नहीं आने दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed