{"_id":"6a81ba673049a632d3032f69","slug":"health-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-770690-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बारिश के बाद डेंगू का खतरा बढ़ा, रामपुर समेत अन्य क्षेत्रों में लारवा जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बारिश के बाद डेंगू का खतरा बढ़ा, रामपुर समेत अन्य क्षेत्रों में लारवा जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्वास्थ्य विभाग ने बीते सालों में सामने आए मामलों के बाद कसी कमर
आशा व आंगनबाड़ी वर्कर के साथ स्वयं सहायता समूह का भी जांच में लिया जा रहा सहयोग
लारवा मिलने पर पानी फिंकवाने के निर्देश, लोगों को जागरूक भी करेगी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बारिश के बाद रामपुर व अन्य गर्म इलाकों में डेंगू का खतरा बढ़ गया है। इसको देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। बीते सालों में सामने आए मामलों को देखते हुए विभाग ने पहले ही कमर कस ली है। क्षेत्रों में लारवा की जांच के लिए टीम तैनात कर दी है।
इस बार न केवल आशा व आंगनबाड़ी वर्कर को लारवा जांच का जिम्मा सौपा हैं बल्कि स्वयं सहायता समूह का भी सहयोग लिया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने टीम को पानी में लारवा मिलने के बाद तुरंत पानी फिंकवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों को सूचना, शिक्षा व संचार (आईईसी) के माध्यम से जागरूक करने के लिए कहा है। अस्पतालों को भी आवश्यक दवाएं रखने के निर्देश विभाग ने दिए हैं ताकि मामलों के सामने आने के बाद किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए।
गौर रहे कि सोलन, सिरमौर, ऊना के बाद बीते कुछ सालों से जिला शिमला के रामपुर व अन्य गर्म क्षेत्रों में मामले सामने आने शुरू हो जाते हैं। बीते दिनों से लगातार बारिश हो रही है और पानी खड़ा हो रहा है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने आसपास बारिश का पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
डेंगू के लक्षण
-102-103 डिग्री सेल्सियस तक बुखार आना
-जोड़ों, मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द
-घबराहट महसूस होना
-छोटे लाल चकत्ते या रैशेस व खुजली होना
-आंख के पीछे दर्द की शिकायत
-थकावट महसूस होना
-- -- -- -- -
इनसेट
डेंगू से ऐसे करें बचाव
डेंगू से बचने के लिए आसपास की जगहों को साफ रखें। बारिश का पानी जमा न होने दें। किसी जगह पर रुके हुए पानी में मच्छर पनप सकते हैं और इसी से डेंगू भी फैल सकता है। जिन बर्तनों का लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं होना हो उनमें रखे हुए पानी को नियमित रूप से बदलते रहें। गमलों के पानी को हर हफ्ते बदलते रहें।
-- -- -- -- -- -
कोट...
जिले के रामपुर व अन्य गर्म इलाकों में डेंगू का खतरा रहता है। डेंगू की समय पर रोकथाम के लिए टीम बना दी गई है। लोगों को घरद्वार पर जानकारी दी जा रही है। लारवा जांच के लिए आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर के साथ स्वयं सहायता समूह की टीम भी है।
-डॉ. यशपाल रांटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शिमला