फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Banning construction in Jakhu is wrong: Bhardwaj

जाखू में निर्माण पर प्रतिबंध लगाना गलत : भारद्वाज

Fri, 31 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Banning construction in Jakhu is wrong: Bhardwaj
शिमला। भाजपा ने शिमला शहर के बड़े हिस्से में निर्माण पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने इस निर्णय को हजारों लोगों के सपनों पर कुठाराघात बताया। सरकार ने इस प्रस्ताव को आपत्तियों और सुझावों के लिए आगे भेजा है। भारद्वाज ने कहा कि अगर यह प्रतिबंध लागू होता है तो उन परिवारों को सबसे अधिक नुकसान होगा जिन्होंने वर्षों की मेहनत से प्लॉट खरीदे हैं। इन प्रस्तावित क्षेत्रों में मालरोड, मुख्यमंत्री आवास, छोटा शिमला, संजौली और लक्कड़ बाजार जैसे इलाके शामिल हैं। शिमला में हर परिवार का सपना होता है कि वह अपनी सामर्थ्य के अनुसार प्लॉट खरीदकर घर बनाए। कई लोगों ने वर्षों पहले जमीन खरीदी थी। यह प्रस्ताव आम नागरिकों के साथ अन्याय है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यदि सरकार को वास्तव में निर्माण रोकना है तो पहले उन लोगों के प्लॉट वर्तमान बाजार मूल्य से कई गुना उचित मुआवजे पर अधिग्रहित करने चाहिए। प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रस्तावित निर्माण प्रतिबंध पर पुनर्विचार किया करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article