चार साल बाद प्रिटी जिंटा की किंग्स XI को मिली बड़ी खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार प्रिटी जिंटी की किंग्स इलेवन पंजाब टीम को हिमाचल सरकार ने बड़ी राहत दी है। साल 2011 में धर्मशाला में हुए आईपीएल मैचों के दौरान लगाए गए 100 प्रतिशत मनोरंजन टैक्स को 90 प्रतिशत घटा दिया है।
बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने टीम से सिर्फ दस प्रतिशत मनोरंजन टैक्स वसूलने का फैसला लिया है। साल 2011 में 15, 17 और 21 मई को धर्मशाला ग्राउंड में इंडियन प्रीमियर लीग के तीन मैच हुए थे।
टीम प्रबंधन ने राज्य सरकार से मनोरंजन टैक्स घटाने को आवेदन किया था। साल 2012 में राज्य सरकार ने मनोरंजन टैक्स को 10 प्रतिशत कर दिया था लेकिन साल 2011 का मामला हल नहीं हुआ था।
2011 से सख्त बनी रही सरकार
साल 2010 में हुए आईपीएल सीजन थ्री के मैच को मनोरंजन टैक्स से मुक्त कर दिया था। इंडियन प्रीमियर लीग के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में हुई मैचों के टैक्स की वसूली को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बीते दो साल तक कड़ा रुख अपनाए रखा।
पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए इन मैचों के दौरान आयोजकों को भले ही टैक्स में रियायत मिली थी, लेकिन वर्तमान सरकार टैक्स छोड़ने के मूड में नहीं दिखी। इन मैचों के आयोजन स्थलों से संबंधित राज्यों को राजस्व के रूप में आमदन होती है। किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने टैक्स घटाने को लेकर आवेदन किया था। जिस पर बुधवार को राज्य कैबिनेट ने फैसला लेते हुए 90 प्रतिशत मनोरंजन टैक्स घटा दिया है।