फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP took out a 'Tiranga Yatra' in Shimla; MP Suresh Kashyap also participated.

HP BJP: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा ने निकाली प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा, जयराम ठाकुर भी हुए शामिल

Sat, 08 Aug 2026 11:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 11:40 AM IST
सार

सीटीओ शिमला से शुरू हुई यात्रा नाज चौक, लोअर बाजार और मालरोड से होते हुए रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंची। यहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ।

विज्ञापन
BJP took out a 'Tiranga Yatra' in Shimla; MP Suresh Kashyap also participated.
भाजपा ने शिमला में निकाली तिरंगा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को शिमला में प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली। सीटीओ शिमला से शुरू हुई यात्रा नाज चौक, लोअर बाजार और मालरोड से होते हुए रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंची। यहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सांसद सुरेश कश्यप ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे भी लगाए।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश की आजादी के 80 वर्ष पूरी होना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संगठन स्तर पर निर्णय लिया है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रदेश के प्रत्येक जिले और विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। जयराम ठाकुर ने लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन





कांग्रेस और सहयोगी दल हंगामा कर संसद की कार्रवाई कर रहे बाधित : सुरेश
सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के उन स्वतंत्रता सेनानियों, सैनिकों और शहीदों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी और तिरंगे की आन-बान-शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। भाजपा देशभर में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रही है। इस दौरान सुरेश कश्यप ने संसद के मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर सदन की कार्रवाई बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सांसद अपने क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों, प्राकृतिक आपदाओं और जनसमस्याओं को संसद में उठाना चाहते हैं, लेकिन हंगामे के कारण सदन का बहुमूल्य समय बर्बाद हो रहा है। उन्होंने विपक्ष से संसद को सुचारु रूप से चलने देने और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed