{"_id":"59c4bf224f1c1bdd148b4d60","slug":"bollywood-star-of-himachal-will-aware-people-for-voting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विस चुनावः मतदान के लिए जागरूक करेंगे हिमाचल के ये सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनावः मतदान के लिए जागरूक करेंगे हिमाचल के ये सितारे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सितारे विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए सूबे के लोगों को प्रेरित करेंगे। निर्वाचन विभाग ने अभिनेत्री कंगना रणौत, प्रीति जिंटा, ग्रेट खली, गायक मोहित चौहान, निशानेबाज विजय कुमार, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सीता गोसाईं और क्रिकेटर सुषमा वर्मा से संपर्क किया है।
विज्ञापन
इन हस्तियों से ऑडियो और लिखित संदेश मिलते ही निर्वाचन विभाग इन्हें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को जारी कर देगा। विभाग का कहना है कि हिमाचल में अधिक से अधिक मतदाता सरकार बनाने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रियता से भाग ले सकें, इसके लिए इन सेलिब्रेटियों का संदेश हिमाचल के जन जन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
सेलिब्रेटियों से मांगे सुझाव
विभाग ने सेलिब्रेटियों से संदेश के अलावा सुझाव भेजने का भी आग्रह किया है ताकि छूटे मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज करवा सकें। हिमाचल में कभी भी विधानसभा चुनाव की तिथि का एलान हो सकता है।