{"_id":"6a41f0691c43e2744906d75a","slug":"bulk-drug-park-panjawana-centre-of-excellence-projects-una-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बल्क ड्रग पार्क को मिलेगी नई रफ्तार, पंजवाणा में बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस समेत पांच बड़े प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बल्क ड्रग पार्क को मिलेगी नई रफ्तार, पंजवाणा में बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस समेत पांच बड़े प्रोजेक्ट
Mon, 29 Jun 2026 09:41 AM IST
Ankesh Dogra
धर्मेंद्र पंडित, शिमला।
धर्मेंद्र पंडित, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 29 Jun 2026 09:41 AM IST
सार
ऊना के पंजवाणा में बल्क ड्रग पार्क के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एडवांस टेस्टिंग लैब, ट्रेनिंग सेंटर, इंक्यूबेशन सेंटर और एडमिन ब्लॉक विकसित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं से अनुसंधान, गुणवत्ता परीक्षण, कौशल विकास और स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क से सात किलोमीटर दूर पंजवाणा में सरकार पांच नए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। यहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एडवांस टेक्नोलॉजी टेस्टिंग लैब, एडमिन ब्लॉक, ट्रेनिंग सेंटर और इंक्यूबेशन सेंटर बनेंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से ड्रग पार्क में निवेश, कौशल विकास और गुणवत्ता परीक्षण जैसी सुविधाओं को एक ही परिसर में उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
इन सुविधाओं के विकसित होने से देश-विदेश की प्रमुख फार्मा कंपनियां निवेश के लिए आकर्षित होंगी और प्रदेश के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार व प्रशिक्षण मिलेगा। इसके लिए उद्योग विभाग 150 करोड़ के टेंडर आमंत्रित करने जा रहा है।
विज्ञापन
पार्क में विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे दवा निर्माण कंपनियों को उत्पादन, परीक्षण और अनुसंधान की सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस केंद्र दवा निर्माण से जुड़ी नई तकनीकों, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देगा। यहां उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। वहीं, एडवांस टेक्नोलॉजी टेस्टिंग लैब से अत्याधुनिक प्रयोगशाला में कच्चे माल, रसायनों और तैयार दवाओं की गुणवत्ता की वैज्ञानिक जांच की जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेनिंग सेंटर में प्रदेश के युवाओं को फार्मास्यूटिकल उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तकनीकी एवं औद्योगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंक्यूबेशन सेंटर स्टार्टअप और नए उद्यमियों को अपनी तकनीक विकसित करने, अनुसंधान करने तथा नए उत्पाद बाजार में उतारने के लिए तकनीकी और व्यावसायिक सहयोग मिलेगा।
इन सभी परियोजनाओं के शुरू होने से दवा उद्योग को नई गति मिलेगी, स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। हजारों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। पंजवाणा में अन्य प्रोजेक्टों की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। जल्द ही इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। -हर्षवर्धन चौहान, उद्योग मंत्री, हिमाचल प्रदेश