{"_id":"6a4211e1220bb482d50e34e4","slug":"video-anurag-thakur-jakhu-temple-shimla-viksit-bharat-statement-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: अनुराग ठाकुर ने जाखू मंदिर में किए हनुमान जी के दर्शन, बोले- मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प होगा साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: अनुराग ठाकुर ने जाखू मंदिर में किए हनुमान जी के दर्शन, बोले- मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प होगा साकार
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:04 PM IST
Link Copied
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग सिंह ठाकुर ने शिमला प्रवास के दौरान जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर देश की प्रगति और विकसित भारत के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति की है। उनके अनुसार, भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। ठाकुर ने कहा कि एम्स बिलासपुर, सड़क और रेलवे परियोजनाएं, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी पहल से प्रदेश को व्यापक लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हिमाचल की 294 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है।
यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का घोषित संकल्प है और उत्तराखंड में इसकी शुरुआत हो चुकी है। उनका कहना था कि भविष्य में अन्य राज्यों में भी इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा सकता है।
पाकिस्तान को लेकर पूछे गए प्रश्न पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि पड़ोसी देश अपनी आंतरिक समस्याओं से जूझ रहा है और भारत निरंतर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।