पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kotshera College releases BCA and B.Com merit list

Shimla News: कोटशेरा कॉलेज में बीसीए और बीकॉम की मेरिट सूची जारी

Mon, 29 Jun 2026 02:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Kotshera College releases BCA and B.Com merit list
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा चौड़ा मैदान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीसीए और बीकॉम पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। मेरिट सूची के आधार पर दिए गए सभी प्रवेश अस्थायी होंगे। अंतिम प्रवेश मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही मान्य होगा। सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कॉलेज ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा करने के निर्देश दिए हैं। समय पर फीस जमा नहीं करने पर अस्थायी प्रवेश रद्द किया जा सकता है।प्रवेश शुल्क जमा करने का लिंक विद्यार्थियों की पंजीकृत ई-मेल आईडी और छात्र लॉगिन पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed