{"_id":"6a417c0826c8d52d2a00a8fe","slug":"political-activity-intensifies-in-solan-ahead-of-mayoral-election-encroachment-issue-involving-bjp-councilors-heats-up-shimla-news-c-176-1-ssml1040-172697-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर चुनाव से पहले सोलन में सियासी हलचल तेज: भाजपा पार्षदों पर अतिक्रमण मामला गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर चुनाव से पहले सोलन में सियासी हलचल तेज: भाजपा पार्षदों पर अतिक्रमण मामला गरमाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त ने दो भाजपा पार्षदों पर अतिक्रमण मामले की रिपोर्ट मंडलायुक्त को भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा के दो पार्षदों पर लगे अवैध अतिक्रमण के आरोपों के मामले में जांच रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त सोलन ने इसे मंडलायुक्त शिमला को भेज दिया है। अब इस मामले में अंतिम निर्णय मंडलायुक्त लेंगे। सूत्रों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले दो भाजपा पार्षदों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अवैध अतिक्रमण किया है और इसकी जानकारी अपने चुनावी घोषणापत्र में भी छिपाई गई। शिकायत के बाद उपायुक्त स्तर पर मामले की जांच की गई, जिसके आधार पर रिपोर्ट आगे भेजी गई है। नगर निगम में मौजूदा राजनीतिक स्थिति की बात करें तो कुल 17 पार्षदों में 10 भाजपा, 6 कांग्रेस और 1 निर्दलीय (भाजपा का बागी) शामिल हैं। ऐसे में इस मामले को लेकर सियासी समीकरणों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
नगर निगम में आज शपथ और मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव
नगर निगम सोलन में आज नवनिर्वाचित पार्षदों की शपथ के साथ ही मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव भी होंगे। हालांकि पहली बैठक के लिए दो-तिहाई पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य है। यदि सभी पार्षद उपस्थित रहते हैं, तो भाजपा का मेयर और डिप्टी मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस के बैठक से दूरी बनाने की स्थिति में प्रशासन को दोबारा बैठक बुलानी पड़ सकती है।