फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bullion trade in the city affected by low apple yield.

Shimla News: सेब की कम पैदावार से शहर में सर्राफा कारोबार प्रभावित

Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bullion trade in the city affected by low apple yield.
विज्ञापन

जिले में सेब सीजन के बाद लोग हर साल करते हैं आभूषणों की खरीदारी, इस बार बाजार में कम पहुंच रहे हैं खरीदार
जुलाई में सेब बाहुल्य क्षेत्रों से आना शुरू हो जाते थे ग्राहकअमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सेब की कम पैदावार का असर शहर के बाजारों पर भी नजर आने लगा है। सर्राफा बाजार में नए सीजन में अच्छी फसल होने पर खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। राजधानी शिमला के न केवल सर्राफा, बल्कि अन्य कारोबार पर भी सेब सीजन का सीधा असर रहता है।

सेब की फसल आधी रह जाने पर भले ही बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिल रहे हों लेकिन इससे उनकी कमाई भी कम हुई है। कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां न के बराबर फसल हुई है। इससे बागवान खरीदारी करने से परहेज कर रहे हैं। शिमला के सर्राफा कारोबारी स्वयं मान रहे हैं कि जुलाई में आभूषण खरीदने के लिए जो ग्राहक आमतौर पर आना शुरू हो जाते थे, वह अभी तक नाममात्र ही आए हैं। कारोबारियों को अब त्योहारी सीजन से बड़ी आस है। उन्हें उम्मीद है कि कारोबार बढ़ेगा और ग्राहक त्योहारों के दिन तथा सितंबर में शुरू होने वाले शादी-ब्याह के शुभ मुहूर्तों पर सोने-चांदी की खरीदारी के लिए निकलेंगे। सोने और चांदी के लगातार बढ़ रहे दाम भी कारोबार को प्रभावित कर रहे हैं। सोमवार को 25 कैरेट सोने का दाम 1,59,500 रुपये प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोने का दाम 1,45,000 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं, चांदी के दाम 2,50,000 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। पहले से महंगाई की मार झेल रहा आम इंसान सोने और चांदी के आभूषण खरीदने से गुरेज कर रहा है। शिमला ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण वैद्य और महासचिव अतुल टांगरी ने माना कि इस बार आभूषण खरीदार कम आ रहे हैं। जुलाई माह में सेब बाहुल्य क्षेत्रों से जो ग्राहक खरीदारी करने आना शुरू हो जाते थे वह इस बार नाममात्र ही आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण सेब की पैदावार कम होना है।
विज्ञापन



अभी उम्मीदें बरकरार
कारोबारियों का कहना है कि अब आने वाले त्योहारी सीजन में ग्राहकों की संख्या जरूर बढ़ेगी। शादी-ब्याह के लिए आभूषण खरीदने वाले भी आएंगे, जिससे कारोबार बढ़ने की पूरी उम्मीद है। शिमला के अधिकांश आभूषण विक्रेता ग्राहकों के लिए तरह-तरह की खरीदारी पर गिफ्ट और सोने के आभूषण बुक करवाने की योजनाएं चला रहे हैं। आने वाले समय में ऐसी योजनाएं और अधिक लाई जाएंगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का मानना है कि जिस तरह से सोने-चांदी के दामों में उछाल आ रहा है, उसे देखते हुए शादी-ब्याह और शुभ मुहूर्तों के लिए ग्राहक आ भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article