{"_id":"6a831a1b16834379370e6ba2","slug":"the-bus-was-not-sent-to-annadale-causing-inconvenience-to-people-shimla-news-c-19-sml1002-771307-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अनाडेल को नहीं भेजी की \nबस, लोग को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अनाडेल को नहीं भेजी की बस, लोग को हुई परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के धमकाने के बाद रद्द किया बस रूट
दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति, आज से फिर चलेगी बस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के अनाडेल के लिए एचआरटीसी ने सोमवार शाम बस नहीं भेजी। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हैरानी यह रही कि एचआरटीसी ने यह बस किसी तकनीकी कारण से नहीं, बल्कि एक महिला की ओर से चालक और परिचालक को मिली धमकी के बाद रूट पर नहीं भेजी।
एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार कुछ दिन पहले अनाडेल में बस और कार के बीच हुई टक्कर को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता होने का दावा किया था लेकिन सोमवार को कार में सवार महिला ने एचआरटीसी चालक और परिचालक को धमकी दे दी। इसके बाद एचआरटीसी ने शाम के समय अनाडेल के लिए बस नहीं भेजी। पार्षद उर्मिला कश्यप ने इस बारे में जब एचआरटीसी प्रबंधन से बात की तो जवाब मिला कि धमकी के चलते बस नहीं भेजी जा रही है। प्रबंधन ने सुरक्षा की गारंटी होने पर ही बस भेजने की बात कही। मामला ढली थाने भी पहुंचा। वहीं, एचआरटीसी के ढली कार्यालय में सोमवार शाम दोनों पक्षों के बीच इस विवाद को लेकर बातचीत हुई। इसमें आपसी सहमति बनी। इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला सिटी डिपो अंकुर वर्मा ने कहा कि मंगलवार से निर्धारित समय पर अनाडेल रूट पर बस चलाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस रूट पर जाने वाले निगम के बस चालक और परिचालक की सुरक्षा का ख्याल रखा जाए और सरकारी संपत्ति को कोई नुकसान न हो, इसको लेकर स्थानीय पार्षद उर्मिला कश्यप से मिले भरोसे के बाद बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। वर्मा ने कहा कि यदि चालक या परिचालक के साथ किसी तरह की बदसलूकी या मारपीट होती है अथवा बस को कोई नुकसान होता है तो बस को रूट पर नहीं भेजा जाएगा। नगर निगम के अनाडेल वार्ड की पार्षद उर्मिला कश्यप ने कहा कि एचआरटीसी ने अचानक बस सेवा बंद कर दी थी। इस बारे में प्रबंधन से बात की गई है। बस सेवा बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है।