फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Flag-hoisting ceremony organized at the Radha-Krishna temple.

Shimla News: राधा-कृष्ण मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन

Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Flag-hoisting ceremony organized at the Radha-Krishna temple.
शिमला। सनातन धर्म सभा अनाज मंडी शिमला की ओर से गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में संक्रांति पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विशेष पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद हवन का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न देवी-देवताओं को विधिवत आहुतियां अर्पित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शिव शक्ति भगवती सेवक मंडल के सदस्य रहे। मंडल के सदस्यों ने बाबा बालक नाथ मंदिर, शाहतलाई तक अपनी 50वीं पैदल यात्रा पूरी करने के उपलक्ष्य में यह धार्मिक आयोजन करवाया। पंडित उमेश नौटियाल और विनोद भट्ट ने विधिवत पूजा-अर्चना कर 16 ध्वजों का पूजन करवाया। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि सनातन धर्म सभा की ओर से हर संक्रांति पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर राकेश शर्मा, राजीव गर्ग, चेतन शर्मा, रघुनंदन वीर, विनय शर्मा और रमेश चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article