{"_id":"6a8320c30a61f821900f47f8","slug":"automated-lab-to-be-set-up-in-the-critical-care-block-at-chamiyana-hospital-shimla-news-c-19-sml1002-771244-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चमियाना अस्पताल में क्रिटिकल केयर \nब्लॉक में स्थापित होगी ऑटोमेटेड लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चमियाना अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक में स्थापित होगी ऑटोमेटेड लैब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉर्पोरेशन की ओर से टेंडर प्रक्रिया जल्द की जाएगी पूरी, मरीजों की सुविधा के लिए पहली मंजिल पर स्थापित होगी ऑटोमेटेड लैब
मशीन खुद करेगी सारे टेस्ट, बार-बार सैंपल लेने का झंझट खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के क्रिटिकल केयर ब्लॉक में स्वचालित (ऑटोमेटेड लैब) प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए जगह का चयन कर लिया है।
क्रिटिकल केयर ब्लॉक की पहली मंजिल पर स्वचालित प्रयोगशाला लगेगी। इससे मरीजों को सीधे तौर पर फायदा होगा। पहली मंजिल पर प्रयोगशाला की सुविधा मिलने से मरीजों को अधिक चलने की जरूरत भी नहीं होगी। अस्पताल प्रबंधन ने जगह का चयन करने के बाद प्रयोगशाला स्थापित करने की कवायद तेज कर दी है। वहीं मेडिकल कॉर्पोरेशन ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वचालित प्रयोगशाला स्थापित होने के बाद परीक्षण के लिए अलग-अलग नमूने नहीं देने पड़ेंगे। मशीन स्वयं सभी परीक्षण कर देगी। वहीं नमूने के खराब होने की समस्या भी नहीं आएगी। मशीनें लगने के बाद नमूनों का परीक्षण भी जल्द हो जाएगा। इससे रिपोर्ट भी कम से कम समय में मिल जाएगी। मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए खुद प्रयोगशाला के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सभी प्रकार की रिपोर्ट ऑनलाइन ही मरीजों को मिल जाएगी। अभी तक अस्पतालों में मरीजों को अलग-अलग परीक्षण के लिए बार-बार रक्त के नमूने देने पड़ते थे। इससे मरीजों को काफी परेशानी होती थी। स्वचालित प्रयोगशाला स्थापित होने के बाद इस समस्या से राहत मिलेगी।
कोट
हाई एंड टेक प्रयोगशाला को क्रिटिकल केयर ब्लॉक की पहली मंजिल पर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगाए हैं। मेडिकल कॉर्पोरेशन की ओर से टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही मशीनरी स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-डॉ. सुधीर शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना