फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women are knitting the bond of sibling love using woollen yarn.

Shimla News: महिलाएं ऊन के धागों से बुन रहीं भाई-बहन का प्यार

Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women are knitting the bond of sibling love using woollen yarn.
धामी की महिलाएं और युवतियां कर रहीं खरीदारी, हाथों से बनी राखियों की बाजार में भी है खूब मांग
विज्ञापन

सजावटी मोती और स्टोन का भी किया है इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। धामी क्षेत्र की ग्रामीण महिलाएं ऊन के रंग-बिरंगे धागों से भाई-बहन के प्यार की डोर बुन रही हैं। इन महिलाओं ने रक्षाबंधन के त्योहार के लिए हाथों से राखियां तैयार की हैं।


राखियां बनाने के लिए ऊन के साथ सजावटी मोती और स्टोन का भी इस्तेमाल किया गया है। स्थानीय महिलाएं और युवतियां इन राखियों को खूब पसंद कर रही हैं और इनकी मांग भी बनी हुई है। राखियों को इविल आई, सूरजमुखी और अन्य फूलों के आकर्षक डिजाइनों में तैयार किया है। प्रशिक्षक चंपा देवी ने बताया कि महिलाएं इन उत्पादों को बनाने में पूरी रुचि ले रही हैं। स्थानीय महिलाएं और युवतियां हाथों से बनी राखियों की खरीदारी कर रही हैं। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास के साथ आय का अवसर भी प्रदान कर रही है। राखियों के अलावा महिलाएं सजावटी वॉल हैंगिंग, टेबल कवर, फ्लावर पॉट और फ्रिज कवर जैसे अन्य उत्पाद भी बना रही हैं। इन उत्पादों को भी विभिन्न आकर्षक डिजाइनों में तैयार किया जा रहा है। यह कार्य स्थानीय हस्तकला को बढ़ावा देने में सहायक साबित हो रहा है। चंपा देवी ने बताया कि केंद्र में 20 महिलाएं हाथों से राखियां तैयार कर रही हैं। इन उत्पादों की स्थानीय बाजार में अच्छी मांग है और ग्राहक इन्हें पसंद कर रहे हैं। अब तक 50 से 60 राखियों की बिक्री हो चुकी है, जो इस पहल की शुरुआती सफलता को दर्शाती है। राखियों की कीमत 20 रुपये से शुरू होती है, जिससे यह ग्राहकों के लिए किफायती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article