फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Businessman arrested for posting fake content on social media.

Shimla News: सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट डालने पर कारोबारी गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Businessman arrested for posting fake content on social media.
विधानसभा के बाहर हुए धरने से जुड़ा है मामला
विज्ञापन

एआई से तैयार तस्वीर फेसबुक पर की थी शेयर
अदालत ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल विधानसभा के बाहर पुलिस जवानों के धरना-प्रदर्शन की भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने लोअर बाजार के कारोबारी कर्मचंद भाटिया को गिरफ्तार किया है।

आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ वीरवार को मामला दर्ज किया था। कर्मचंद भाटिया संत श्री रविदास धर्म सभा के अध्यक्ष भी हैं। पुलिस के अनुसार कर्मचंद भाटिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विधानसभा के बाहर पुलिस जवानों के धरना-प्रदर्शन से संबंधित पोस्ट अपलोड की थी। जांच में सामने आया कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं थी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने पोस्ट में इस्तेमाल तस्वीर को एआई आधारित एप की मदद से तैयार कर फेसबुक पर अपलोड करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस पोस्ट तैयार करने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि भ्रामक पोस्ट किस उद्देश्य से तैयार की गई और इसे कितने लोगों तक पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री के प्रसार को गंभीरता से लिया है। पुलिस का कहना है कि विधानसभा और पुलिस से जुड़ी फर्जी जानकारी से भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में लोगों से किसी भी सूचना को सोशल मीडिया पर साझा करने से पहले उसकी पुष्टि करने की अपील की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर तथ्यहीन या भ्रामक सामग्री प्रसारित कर कानून का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच सदर थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article