शिमला: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; तीन अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की जांच में हुए कई खुलासे
शिमला पुलिस ने नशे के संगठित और अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण कड़ियां जोड़ते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला पुलिस ने नशे के संगठित और अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण कड़ियां जोड़ते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इन नेटवर्कों के तार हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब और हरियाणा तक जुड़े हुए हैं। पुलिस ने न केवल चिट्टा और हाई ग्रेड हेरोइन की बरामदगी की, बल्कि आरोपियों के सप्लाई नेटवर्क, तकनीकी संपर्क और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर पंवार ने पत्रकार वार्ता के दाैरान यह जानकारी दी। पहले मामले में स्पेशल सेल शिमला ने 3 अगस्त 2026 को शोघी के निकट 1.120 किलोग्राम हाई ग्रेड चिट्टे(हेरोइन) के साथ आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार किया। विजय से जुड़े बैकवर्ड लिंकेज की जांच में पुलिस एक महत्वपूर्ण कड़ी तक पहुंचने में सफल रही। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि यह खेप शुभकरमन सिंह उर्फ सुल्तान, निवासी तरनतारन पंजाब की ओर से उपलब्ध करवाई गई थी, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में शुभकरमन सिंह से जुड़े एक अन्य महत्वपूर्ण आरोपी आजाद सिंह, निवासी नारायणगढ़, अंबाला, हरियाणा की भूमिका सामने आई। स्पेशल सेल की टीम ने दबिश दी, लेकिन आजाद सिंह पुलिस की भनक लगने पर फरार हो गया था। उसने पासपोर्ट और टूरिस्ट वीजा भी बनवा लिया था और अबू धाबी भागने की तैयारी में था। तकनीकी निगरानी के आधार पर उसकी लोकेशन अहमदाबाद, गुजरात में ट्रेस की गई। गुजरात पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर उसे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अबू धाबी भागते समय गिरफ्तार कर लिया गया। अहमदाबाद कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उसे शिमला लाया गया, जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।
सिग्नल एप से आपस में संपर्क करते थे तीनों तस्कर
जांच में यह भी पता चला कि विजय कुमार, शुभकरमन सिंह और आजाद सिंह संपर्क के लिए सिग्नल एप का इस्तेमाल करते थे। शुभकरमन की ओर से उपलब्ध कराई गई हेरोइन की खेप को आजाद के माध्यम से विजय तक पहुंचाया गया, जिसे शिमला पुलिस ने इंटरसेप्ट कर बरामद किया। आजाद सिंह की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। विजय कुमार के विरुद्ध महिला थाना नारायणगढ़, जिला अंबाला में मामला दर्ज है। आजाद सिंह के विरुद्ध भी महिला थाना नारायणगढ़ में केस दर्ज है।
एनएच-705 पर विभिन्न स्थानों पर चिट्टा खेपों को छिपाया जाता था
पुलिस थाना जुब्बल ने एक अंतरराज्यीय चिट्टा (हेरोइन) सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए इसके मुख्य तस्कर सन्नी सिंह को अंबाला से गिरफ्तार किया है। इस नेटवर्क के तार हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा तक जुड़े हुए हैं। मामले की शुरुआत 15 जुलाई 2026 को हुई, जब पुलिस थाना जुब्बल में रविंद्र कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी घुमारवीं बिलासपुर के कब्जे से 9.57 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया था। रिमांड के दौरान रविंद्र कुमार ने खुलासा किया कि उसने यह चिट्टा सन्नी सिंह से जीरकपुर में प्राप्त किया था। नेटवर्क में चिट्टे की डिलीवरी के लिए एक लोकेशन-बेस्ड डिलीवरी मॉड्यूल अपनाया जा रहा था, जिसमें एनएच-705 पर विभिन्न स्थानों पर सनाभा, खड़ापत्थर से लेकर सरस्वती नगर तक खेपों को छिपाया जाता था और इन स्थानों की जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से साझा की जाती थी।
13 स्थानों से कुल 14.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया
रविंद्र कुमार की निशानदेही पर 13 स्थानों से कुल 14.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस प्रकार अभियोग संख्या 29/2026 में अब तक कुल 24.10 ग्राम चिट्टा बरामद हो चुका है। मुख्य तस्कर सन्नी सिंह को अंबाला से गिरफ्तार किया गया है। सन्नी सिंह का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसके तहत हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में चिट्टे से संबंधित कुल सात मामले दर्ज हैं। पुलिस थाना सेक्टर-20, पंचकूला में दर्ज एक एनडीपीएस मामले में उसके कब्जे से 304 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। इसके अतिरिक्त, रविंद्र कुमार को अभियोग संख्या 30/2026 में भी गिरफ्तार किया गया है, जिसमें मोहित कुमार को चिट्टा आपूर्ति किया जाने का सामने आया है।
तीसरा मामले में फरार आरोपी करण भी गिरफ्तार
मुख्य सरगना करण की गिरफ्तारी पुलिस थाना सदर शिमला ने चिट्टा तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी करण पुत्र चंचल कुमार, निवासी अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार किया है। यह मामला 25 दिसंबर 2025 का है, जिसमें आरोपी अंकुश उर्फ सुदामा के कब्जे से 6.360 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। अंकुश ने पूछताछ में बताया था कि उसने यह चिट्टा सागर से प्राप्त किया था, जिसके बाद अंकुश उर्फ सुदामा, प्रवीण चौहान उर्फ बाबी और सागर को गिरफ्तार किया गया था। वित्तीय जांच में सागर की ओर से करण के एचडीएफसी बैंक खाते और अन्य खातों में 3 लाख रुपये भेजे जाने का पता चला। इस वित्तीय लिंक के आधार पर करण को इस चिट्टा तस्करी नेटवर्क का मुख्य सरगना माना गया। पुलिस टीम की ओर से लगातार प्रयासों के बाद आरोपी करण को 25 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.