{"_id":"5db1b7b18ebc3e93a230e5c6","slug":"bypoll-results-clean-sweep-of-bjp-for-the-second-consecutive-time-in-jairam-tenure","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम के कार्यकाल में भाजपा की लगातार दूसरी बार क्लीन स्वीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम के कार्यकाल में भाजपा की लगातार दूसरी बार क्लीन स्वीप
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दो साल से भी कम समय के कार्यकाल में भाजपा ने लगातार दूसरी बार हिमाचल में क्लीन स्वीप किया है। विधानसभा उपचुनावों के आए नतीजों से जयराम का कद और बढ़ गया है।
Trending Videos
लोकसभा चुनाव में चारों सीटें रिकॉर्ड मतों से जीतने के बाद भाजपा ने हिमाचल में उपचुनाव में भी दोनों सीटें झटक लीं। इससे जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीदों पर भी निरंतर खरा उतरते जा रहे हैं। अब जाहिर है कि 15 दिन बाद मोदी इन्वेस्टर मीट में हिमाचल आएंगे तो जयराम की पीठ थपथपाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को धर्मशाला और पच्छाद में भाजपा ने जीत का परचम लहराया, जबकि दोनों ही सीटों पर भाजपा का टिकट चाह रहे दो प्रभावशाली नेता बागी हो गए। पच्छाद में भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप को टिकट मिला तो यहां जिला परिषद सदस्य दयाल प्यारी ने बगावत कर दी।
धर्मशाला में भी भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया के खिलाफ युवा नेता राकेश चौधरी जातीय और अन्य समीकरणों की ढाल लेकर बागी बन गए। फिर भी भाजपा के दोनों युवा प्रत्याशियों ने कांग्रेस को करारा झटका दिया। इन उपचुनावों में हिमाचल भाजपा केवल मोदी लहर के आसरे ही नहीं रही। इन उपचुनाव के स्टार प्रचारकों में केवल जयराम ठाकुर पर ही सारा दारोमदार था।