Solan: खाई में गिरी कार; युवती की मौत, माता-पिता समेत चार गंभीर
कंडाघाट-चायल मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां दोची के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोलन जिले में रफ्तार और सर्पिली सड़कों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कंडाघाट-चायल मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां दोची के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 23 वर्षीय एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता समेत परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खाई में गिरने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह एक परिवार कार में सवार होकर चायल से सोलन की ओर जा रहा था। जैसे वे दोची के पास पहुंचे, चालक ने कार से अचानक नियंत्रण खो दिया। गाड़ी सड़क से नीचे उतरी और सीधे गहरी खाई में जा गिरी। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस टीम ने खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला। हादसे में तोता राम, कौशल्या, सुनीता और निर्मला (निवासी चायल कोटी) को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, तोता राम की 23 वर्षीय बेटी पूजा ने घावों के ताव न सहते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।
मामला दर्ज कर जांच शुरू
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल भेज दिया गया है। कंडाघाट पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।-टीएसडी वर्मा,एसपी सोलन
कल जंगेशु में भी सड़क हादसे में चंडीगढ़ के युवक की गई थी जान
सोलन जिले में लगातार दूसरे दिन यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले बीते सोमवार को भी कसौली के जंगेशु में एक कार गहरी खाई में जा गिरी थी। उस हादसे में चंडीगढ़ के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों का इलाज फिलहाल पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। लगातार हो रहे इन हादसों से पहाड़ी रास्तों पर सफर को लेकर चिंता बढ़ गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.