सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Census in Himachal Information on smartphones computers and staple grains will also be required 34 questions

हिमाचल में जनगणना: स्मार्टफोन, कंप्यूटर और मुख्य अनाज की भी देनी होगी जानकारी, पूछे जाएंगे 34 सवाल; जानें

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 03 Mar 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में पहले चरण की जनगणना में मकान, इसके प्रकार, परिवार समेत कुल 34 सवाल पूछे जाएंगे। पहले चरण की जनगणना 12 मई से शुरू होने जा रही है। यह 11 जून तक चलेगी। पढ़ें पूरी खबर...

Census in Himachal Information on smartphones computers and staple grains will also be required 34 questions
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेशभर में 12 मई से शुरू होने जा रही जनगणना-2027 में पहली बार लोगों को स्मार्टफोन, इंटरनेट, कंप्यूटर और लैपटॉप आदि की भी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा परिवार के उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज की भी जानकारी जनगणना में शामिल होगी।

Trending Videos


अभी तक जनगणना में आबादी के साथ मकानों की संख्या और इनके इस्तेमाल से जुड़ा रिकॉर्ड ही शामिल किया जाता था। अब अन्य सवाल भी शामिल किए गए हैं, जिससे नीति निर्धारण में इसका इस्तेमाल किया जा सके। शिमला जिले में जनगणना की तैयारियों को लेकर कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। पूरे देश की तरह प्रदेश में भी जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण की जनगणना में मकान, इसके प्रकार, परिवार समेत कुल 34 सवाल शामिल होंगे। प्रदेश के तीन जिलों शिमला, किन्नौर और लाहौल स्पीति समेत चंबा के कुछेक इलाके में इसी साल दोनों चरणों की जनगणना पूरी की जाएगी। वहीं बाकी नौ जिलों में अगले साल दूसरा चरण पूरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण की जनगणना 12 मई से शुरू होने जा रही है। यह 11 जून तक चलेगी। जनगणना कार्य निदेशालय निदेशक दीप शिखा शर्मा ने बताया कि जनगणना-2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी। डाटा संग्रहण मोबाइल एप और वेब पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। लोग खुद भी स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपना रिकॉर्ड दर्ज करवा सकते हैं। बाद में जनगणना में लगे कर्मचारी घर घर जाकर इसका सत्यापन करेंगे।

ये पूछे जाएंगे सवाल
पहले चरण में भवन नंबर, जनगणना मकान नंबर, फर्श, दीवार और छत में इस्तेमाल प्रमुख सामग्री, मकान का उपयोग, इसकी स्थिति, परिवार क्रमांक, परिवार सदस्यों की कुल संख्या, मुखिया का नाम, मकान के स्वामित्व की स्थिति, कमरों की संख्या, विवाहित दंपती की संख्या, पेयजल का मुख्य स्रोत, इसकी उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत, शौचालय की सुलभता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, परिसर के अंदर स्नान की सुविधा, रसोई घर, एलपीजी, पीएनजी गैस कनेक्शन की उपलब्धता, खाना बनाने के लिए प्रयुक्त ईंधन, रेडियो-ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, साइकिल स्कूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड, कार, जीप या वैन आदि जानकारी देनी होगी। क्रम संख्या 13 में अनुसूचित जाति या जनजाति को लेकर भी सवाल पूछा गया है। हालांकि, अभी प्रशासन का दावा है कि यह जातिगत जनगणना के लिए नहीं है। यह रिकॉर्ड सिर्फ मकानों की संख्या को लेकर है। परिवार के पास इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप या कंप्यूटर की उपलब्धता, स्मार्टफोन या मोबाइल फोन, परिवार की ओर से उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज, मोबाइल नंबर को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed